दिल्ली ट्रैफिक पुलिस: नारायणा फ्लाईओवर 20 दिन के लिए बंद, इन रास्तों पर वाहन चालकों को होगी परेशानी

Ring Road Narayan Flyover
X
रिंग रोड नारायण फ्लाईओवर 20 दिन के लिए बंद।
Ring Road Narayan Flyover: दिल्ली में रिंग रोड पर बने नारायणा फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य आज से शुरू होने जा रहा है।

Ring Road Narayan Flyover: देश की राजधानी दिल्ली में रिंग रोड पर बने नारायणा फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य आज से शुरू होने जा रहा है। फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य पूरा होने में 20 दिन का समय लगेगा। इसके चलते धौलाकुआं से राजा गार्डन के बीच यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। इससे आगे पंजाबी बाग पर भी फ्लाईओवर बनाने का काम किया जा रहा है। इसके चलते लगभग 20 दिनों तक रिंग रोड पर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि पीडब्ल्यूडी ने नारायणा फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य करने के लिए ट्रैफिक पुलिस से अनुमति मांगी थी। जिसमें बताया गया था कि फ्लाईओवर पर तीन जगह जोड़ मरम्मत कार्य किया जाना है। यह बेहद आवश्यक है। ट्रैफिक पुलिस ने इसे ध्यान में रखते हुए एक मई से फ्लाईओवर के एक हिस्से दिल्ली कैंट से राजा गार्डन की तरफ को बंद रखने का फैसला किया है।

इन रास्तों पर यातायात सामान्य रहेगा

इस दौरान दूसरी तरफ राजा गार्डन से धौला कुआं की तरफ यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में पीडब्ल्यूडी की ओर किए गए मरम्मत कार्य को समय पर खत्म नहीं किया गया है। ट्रैफिक पुलिस भी इसे लेकर काफी चिंतित है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी से समय पर सभी कार्यों को पूरा करने की अपील की है।

वाहन चालकों की बढ़ेगी परेशानी

इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि फ्लाईओवर बंद होने से कई किलोमीटर तक यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इसका असर एक तरफ जहां रिंग रोड पर दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन तक दिखाई देगा तो वहीं दूसरी तरफ पंजाबी बाग तक भी देखने को मिलेगा। वाहन चालकों को राजा गार्डन से पंजाबी बाग के बीच बन रहे फ्लाईओवर पर जाम की समस्या रहती है। ऐसे में वाहन चालकों की समस्या बढ़ सकती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story