A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्राइम का ग्राफ लगातार पर बढ़ रहा है। दिल्ली में हर दिन कहीं हत्या, कहीं लूटपाट की घटनाएं को आम बात हो गई हैं। अब मासूमों के साथ हैवानियत के मामले भी बढ़ने लगे हैं। ताजा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके से सामने आया है। जहां पड़ोस के रहने वाले ही 22 साल एक युवक ने सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की। इससे पहले मई महीने में प्रेम नगर थाना इलाके में अधेड़ उम्र के डॉक्टर ने 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, कापसहेड़ा इलाके में भी एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

नंद नगरी में 7 साल की मासूम से हैवानियत

उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सात साल की एक मासूम के साथ 22 साल के युवक ने यौन उत्पीड़न किया। जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी और वह घर में अकेली थी। इस मौके का फायदा उठा कर आरोपी घर में घुसा और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी बच्ची के साथ जबरन दरिंदगी करने लगा।

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी तक सामने आई जब बच्ची की मां वापस घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था और बच्ची रो रही है। इस दौरान आरोपी भी घर में ही मौजूद था। मां की आवाज सुनकर बच्ची फूट फूटकर रोने लगी। इसके बाद मां ने शोर मचाया और आसपास के लोग जमा हो गए। मामला बढ़ता देख आरोपी दरवाजा खोल कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू

दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। यह घटना बुधवार की बताई गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोस्को) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कापसहेड़ा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके से मई के महीने में एक दर्दनाक मामला सामने आया था। यहां तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर और शव को नाले में फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक एनकाउंटर में आरोपित को गिरफ्तार किया था।

प्रेम नगर में डॉक्टर ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म

दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके में भी मई के महीने में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था। यहां एक अधेड़ उम्र के डॉक्टर ने 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।