A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Turtles Smuggler News: देश की राजधानी दिल्ली कछुआ तस्करों का अड्डा बन रही है। तस्कर गुजरात, बंगाल, यूपी और महाराष्ट्र से कछुआ लाकर दिल्ली में बेच रहे हैं। मंगलवार को पीपुल्स फॉर एनिमल्स संगठन (पीएफए) ने दिल्ली पुलिस की मदद से शाहदरा के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित प्रजाति के 100 कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और 11(ए) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर निवासी भीम के रूप में हुई है।

पुलिस जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा

बीते दिन मंगलवार को गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में प्रतिबंधित कछुओं के एक तस्कर के आने की पुलिस को जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर गीता कॉलोनी एसएचओ सत्यवान ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक टीम गठित की। एसआई धीर सिंह ने आरोपी को पकड़ने के लिए साईं मेमोरियल पब्लिक स्कूल, राजा राम कोहली मार्ग के पास और साथ ही पुस्ता रोड गीता कॉलोनी के फ्लाईओवर के नीचे पुलिस को तैनात कर दिया।

गुप्त मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी 

इस दौरान दोपहर करीब 1.15 बजे एक व्यक्ति को शकरपुर की तरफ से एक बड़ा बैग लेकर स्कूटी पर आते देखा गया। इसके बाद गुप्त मुखबिर ने स्कूटी चालक की पहचान संदिग्ध तस्कर के रूप में की। मुखबिर के कहने पर पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके पास रखे बड़े बैग को खोला तो उसमें कई जीवित कछुए मिले। इसके पास से ब्लैक टेरापिन, इंडियन रूपड़, लागर समेत कई प्रजातियों के सौ कछुए बरामद किए गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के कछुओं से भरे बैग और उसकी स्कूटी सहित थाने लाया गया।

ये भी पढ़ें:- ED के समक्ष पेश नहीं हुए एल्विश यादव: यूट्यूबर ने विदेश में होने का दिया हवाला, ईडी ने फिर किया समन जारी

कई सालों से कछुआ तस्करी कर रहा आरोपी 

गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी भीम ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त रवि भटनागर के साथ मिलकर लंबे समय से ग्राहकों की मांग के अनुसार कछुओं और अन्य विलुप्त प्रजातियों की तस्करी कर रहा है। रवि भटनागर गाजियाबाद के विजय नगर का रहने वाला है। पुलिस ने रवि के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक दोनों मिलकर काफी वक्त से दिल्ली-एनसीआर में कछुआ तस्करी का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही आरोपियों ने यह भी बताया कि यहां एक कछुए की कीमत 3500 से लेकर पांच हजार रुपये में बेचते हैं।