A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi Police: दिल्ली में अवैध शराब की तस्करी के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्कर ट्रक के जरिए क्रॉकरी के बॉक्स में शराब छिपाकर बिहार में डिलीवरी करते थे। क्राइम ब्रांच ने इस अवैध तस्कर के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ में लगी हुई है, ताकि अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा सके। 

क्रॉकरी में छिपाकर शराब ले जाते थे तस्कर

दिल्ली के सीबीआई टीम ने अवैध शराब की तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया है। तस्कर शराब को बेचने के लिए  क्रॉकरी कार्टन के बीच, पेटियों में रखकर बिहार ले जाते थे। पुलिस ने मोके पर  पहुंच कर इस गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह तीनों अलग-अलग काम करते हैं एक शराब विक्रेता, एक पैकेजर और एक ट्रक चालक शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 3,732 कार्टन अवैध शराब के साथ एक ट्रक जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपियों को कैसे पकड़ा ?

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NR-II) को सूचना मिली थी कि अवैध शराब को बिहार भेजा जा रहा है।इन शराब को ट्रक के माध्यम से कार्टन के बीच में छुपा  कर इसकी तस्करी की जा रही है। इस सूचना  के मिलने पर पुलिस एक्शन में आ गई और कॉन्स्टेबल विनोद बजाड़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस  मजनू का टीला इलाके पहुंची और अपना जाल बिछाया कुछ देर बाद ही एक संदिग्ध ट्रक को रोका। जब ट्रक की जांच की गई और उसे खोला गया तो ट्रक को देख कर पुलिस भी हैरान रह गई। ट्रक को खोलने पर उसमें घरेलू सामान और क्रॉकरी के बड़े-बड़े बॉक्स रखे मिले। 

ट्रक को खोलने पर पुलिस को उसमे कुछ नहीं मिला, बाद में संदिग्ध कार्टन खोले जाने के बाद थर्माकोल और कप-प्लेटों के बीच शराब की पेटियां छिपाई गई थी। इस दौरान पुलिस ने ट्रक ड्राइवर ललन कुमार को मौके पर पकड़ लिया। ललन से पूछताछ के बाद पता चला की  शराब की पैकिंग का सारा काम दिल्ली के सदर बाजार में पहाड़ी धीरज इलाके में किया जाता है। इस इलाके में एक दुकान भी है, जिसमे ये सारा काम किया जाता है। 

Also Read: दिल्ली की बेटी को मिला न्याय, रेप केस में दोषी पिता को आजीवन कारावास, कोर्ट ने कहा- उसे समाज से दूर रखना हमारा कर्तव्य

पुलिस ने दुकान में मारी रेड

पुलिस ने जानकारी के बाद दुकान में  छापा मारा और 1212 कार्टन अवैध शराब जब्त की। इसके बाद दुकान के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दुकान का मालिक लखन ही शराब को क्रॉकरी के कार्टन में पैक किया करता था और बिहार भेज दिया करता  था। इस मामले के साथ ही पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर वजीरपुर स्थित शराब ठेके पर भी छापा मारा। यहां से 1260 कार्टन शराब जब्त की गई। इस ठेके पर काम करने वाले महेंद्र बहेरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कुबुल लिया, कि वह सब इस धंधे में एक लम्बे समय से लिप्त हैं। आगे इस मामले की  जांच जारी है।  

Also Read: परिवहन के लिए 12952 करोड़, जल बोर्ड को 9000 समेत दिल्ली को कई सौगात, एक क्लिक में देखें पूरा बजट