A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे कड़ाके की ठंड दस्तक देनी शुरू कर दी है। शनिवार शाम से ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं रविवार सुबह से कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। आइए जानते हैं कि 8 दिसंबर को मौसम कैसा रहने वाला है।

मौसम विभाग की मानें, तो आज दिल्ली में सुबह और शाम को हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें- Delhi Assembly Election 2025: बीजेपी के नारे पर अरविंद केजरीवाल ने किया पलटवार, बोले- जिसका डर था वही हुआ

दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा नोएडा का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम 08 सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा तापमान 

आईएमडी चंडीगढ़ ने हरियाणा में 8 और 9 दिसंबर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 की वृद्धि देखने को मिली है। वहीं अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना है। प्रदेश के तापमान की बात करें तो आज हरियाणा में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- विदेश मंत्री का बड़ा बयान: जयशंकर बोले- डॉलर कमजोर करने में कोई रुचि नहीं; ब्रिक्स करेंसी पर कही ये बात