A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर जल्द ही सरकार की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए गए तो दिल्ली की हालत और ज्यादा खराब हो सकती है। शुक्रवार को भी कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 441 तक पहुंच गया है, जो चिंता का विषय है।
दरअसल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने शुक्रवार सुबह 7 बजे प्रदूषण के ताजा आंकडे़ जारी किए है। जिसके हिसाब से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। शुक्रवार सुबह कई इलाके प्रदूषण के 'गंभीर' स्तर पर पहुंच गए है। शहर का अधिकतम AQI 441 तक दर्ज किया गया है। जबकि औसत AQI 383 रिकॉर्ड किया गया है। वहीं गुरुवार सुबह AQI 366 दर्ज किया गया था, जो शाम 4 बजे तक बढ़कर 377 हो गया था। बुधवार को इसी समय का एक्यूआई 352 दर्ज किया गया था। ऐसे में कहा जा सकता है पिछले तीन दिनों से (AQI लगातार बढ़ रहा है।
दिल्ली के इन इलाकों में इतना दर्ज किया गया AQI
बवाना- 440 AQI
जहांगीरपुरी- 437 AQI
मुंडका- 428
आनंद विहार- 415 AQI
अशोक विहार-418 AQI
डीटीयू- 411 AQI
डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज-400 AQI
मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम-399 AQI
अलीपुर- 397 AQI
द्वारका-सेक्टर 8-391 AQI
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम-367 AQI
चांदनी चौक-290 AQI
आईटीओ- 349 AQI
लोधी रोड-192 AQI
दिल्ली में आज गर्म रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के कई इलाकों में धुंध की मोटी परत छाई हुई है, रात समय भी धुंध और स्मॉग बने रहने की संभावनाा है। शुक्रवार को राजधानी में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि, आज बाकी दिनों के मुकाबले मौसम गर्म रहेगा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा आज दिल्ली और नोएडा की तुलना में गाजियाबाद ज्यादा ठंडा रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather Today: दिल्ली और नोएडा से ज्यादा ठंडा रहेगा गाजियाबाद, हरियाणा में 13 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम
