Weather Update: देश की राजधानी में दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लोगों को लू से राहत मिली है। लेकिन, गर्मी पसीने छूटा रही है। दिन में तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच रहा है तो रात के वक्त मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज एक बार फिर से तापमान 40 डिग्री के स्तर तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों से आ रही हवाएं बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगाएगी। इस दौरान अधिकतम में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। यह राहत मई की शुरुआत तक देखने को मिलेगी।

गर्मी से कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सोमवार को तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हवाएं तेज चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। इसके बाद कल यानी 30 अप्रैल और एक मई को पहाड़ों से ठंडी हवाएं दिल्ली में दस्तक देने लगेंगी। इस वजह से तापमान दो डिग्री तक कम हो सकता है। हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेंगी।

ये भी पढ़ें:- शहरों में राहत-गांवों में आफत, हरियाणा में ओले गिरने की भी संभावना

इस दौरान अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि, 2 मई से 5 मई तक एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरु होगा। बीते दिन रविवार को दिनभर आसमान बादल छाए रहे। सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी का दौर पूरा दिन चलता रहा। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत रही। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 19 से 59 प्रतिशत तक रहा।