A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi Murder: उत्तर पूर्वी दिल्ली में आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। यहां लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। पूर्वी दिल्ली में हर दिन हत्या, चोरी, लूटपाट आदि की वारदात सामने आती रहती है। ताजा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके से सामने आया है। जहां एक 23 साल के युवक को बदमाशों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

युवक की चाकू मारकर हत्या

पुलिस ने बताया कि वेलकम इलाके के विनोद पहलवान चौक पर शनिवार को युवक को चाकू मारने की कॉल प्राप्त हुई थी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवक खून से लथपथ मिली। युवक को तुरंत शास्त्री पार्क के जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। घटना स्थल पर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ ही जांच की जा रही है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय कासिम के रूप में हुई है। वह वेलकम इलाके में ही रहता था।

आरोपी मौके से फरार

वहीं, मृतक के भाई सलमान के जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात को उन्हें सूचना मिली कि कासिम को किसी ने विनोद पहलवान चौक पर चाकू मार दिया। सूचना मिलते ही सलमान मौके पर पहुंचा। कासिम खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था। मौके पर पुलिस भी जब तक पहुंच गई थी।

सलमान का कहना है कि उसके भाई की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, इसके बाद भी बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।