A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi Crime: दिल्ली में द्वारका जिले के डाबड़ी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, डाबड़ी इलाके में महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद पति के शव को कमरे में ही छिपा दिया और मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने शव से बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि एक पुरुष का शव घर के एक कमरे में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी ने की पति की हत्या

दरअसल, डाबड़ी इलाके में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कमरे में ही छिपा दिया और फरार हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी।

जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि डाबड़ी इलाके से 20 अगस्त को सूचना मिली की घर के अंदर से तेज बदबू आ रही है और घर बंद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोला गया। घर में बुरी तरह सड़ी हुई हालत में एक शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस टीम उसकी शिनाख्त की तो पता लगा कि शव सचिन नाम के युवक का है।

पत्नी की तलाश में पुलिस

पुलिस के मुताबिक, अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। इसके अलावा मृतक युवक की पत्नी भी फरार है। शुरुआती जांच में ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृतक की पत्नी काव्या ने ही हत्या की है। सचिन का शव पहली मंजिल के आखिरी कमरे में पड़ा मिला था। क्राइम टीम और एफएसएल टीम से भी घटनास्थल की जांच करवा ली गई है। सचिन के शव की हालात से लग रहा है कि 17 और 18 अगस्त को उसकी हत्या की गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस सचिन की पत्नी काव्या की भी तलाश में जुटी है।