A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मर्डर केस में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उन पर गोली चला दी, जिसके कारण वह जख्मी भी हो गया और भाग नहीं सका। इस तरह पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बदमाश के पास से एक पिस्टल, चार कारतूस और एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।
पहले बदमाश ने चलाई पुलिस पर गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का नाम इमरान उर्फ पहलवान है, जो कि 36 साल का है। वह जैतपुर का रहने वाला है। डीसीपी राकेश पावरिया के अनुसार बदमाश के बारे में इनपुट मिला था कि वह दो-तीन अगस्त की मध्यरात्रि किसी से मिलने के लिए क्लस्टर बस डिपो, राजघाट आएगा। पुलिस ने ट्रैप लगाया और बस डिपो के पास सर्विस रोड की ओर एक बाइक पर आरोपी को आते देख रुकने का इशारा किया। लेकिन उसने फरार होने का प्रयास किया। उसने पुलिस पर गोली भी चलाई।
किस केस में वांटेड था बदमाश
एक गोली एसआई गोपाल की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी और दूसरी उनके बाएं कंधे के पास से निकली। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो बदमाश के पैर में लगी। घटना के बाद उसे फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शूटआउट के वक्त दोनों ओर से दो दो राउंड गोली चली। आरोपी इमरान आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह हत्या, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट जैसे कुल 24 मामलों में शामिल रहा है। यह बुलंदशहर देहात थाने के एक मर्डर केस में वांटेड था।
ये भी पढ़ें:- School Bomb Threat: बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अरेस्ट, Student बोला- 'स्कूल जाने का मन नहीं था'
