haribhoomi hindi news
Delhi Model Town Firing Case: दिल्ली के मॉडल टाउन में फायरिंग केस, जिसमें एक युवक की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड मोहित पाल को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Model Town Firing Case: दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में पिछले महीन एक शादी समारोह के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जिसमें 18 साल के इशांत उर्फ इशू की बेरहमी से हत्या हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड मोहित पाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में शामिल 7 नाबालिगों को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर किसी और को मारने आए थे, लेकिन 'गलत पहचान' के चलते उन्होंने इशांत की गोली मारकर हत्या कर दी। 

जानकारी के मुताबिक, 22 फरवरी की रात आजादपुर में MCD कॉलोनी के गेट पर हुई थी। पुलिस को सूचित किया गया कि एक युवक खून से लथपथ अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंती तो  उन्होंने देखा कि इशांत को कई गोलियां लगी थीं। वहीं घटनास्थल पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल और स्कूटर भी पड़े थे। घायल अवस्था में जब इशांत को अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम को मौके से 7 खाली खोखे और 4 जिंदा कारतूस मिले हैं।  

आरोपी ने पुलिस को क्या बताया ?

पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहित पाल ने खुलासा करके बताया कि उनकी दुश्मनी नरेंद्र ओम पाल से थी। जिसने साल 2024 में उनके एक साथी की हत्या कर दी थी। आरोपियों को सूचना मिली कि नरेंद्र एक शादी समारोह में आने वाला है। वे हथियारों से लैस होकर गेट पर घात लगाकर बैठे थे। लेकिन इस बीच वहां पर इशांत आ गया, ऐसे में आरोपियों ने इशांत को नरेंद्र का साथी समझकर उस पर फायरिंग कर दी। किसी दूसरे की पुरानी रंजिश के चलते इशांत को बेवजह अपनी जान देनी पड़ी। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है।  

7