Delhi Metro: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए दिल्ली मेट्रो का तोहफा, जीत सकती हैं आकर्षक इनाम

Delhi Metro Gift for leadies on International Womens Day
X
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली मेट्रो का तोहफा।
Delhi Metro: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो ने महिलाओं के लिए रोचक आयोजन की घोषणा की है। जीतने वाली महिला यात्रियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे और उनकी बेहतरीन कृतियों को दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Delhi Metro: 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस अवसर पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने महिलाओं के लिए अनूठे और रोमांचक आयोजन की घोषणा की है। DMRC ने महिला दिवस को यादगार बनाने के लिए 'ऑन-द-स्पॉट पेबल आर्ट' (कंकड़ कला) और सुडोकू प्रतियोगिता का आयोजन कराने की योजना बनाई है। इस मामले की जानकारी DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने दी है।

सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी प्रतियोगिता

अनुज दयाल ने बताया कि दिल्ली हाट आईएनए, राजीव चौक और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशनों पर 3 और 4 मार्च 2025 को ये प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ये मनोरंजक प्रतियोगिता होंगी। सभी महिला यात्री इन प्रतियोगिताओं में भाग ले कर अपनी रचनात्मकता कला का प्रदर्शन कर सकती हैं। प्रतियोगिता में चुनी गई बेहतरीन पेबल आर्ट कृतियों को दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर प्रदर्शित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के निर्माण कार्यों को लेकर नियमों में बदलाव, शाह बोले- पुलिस से नहीं लेनी होगी परमिशन

5 मार्च को मिलेगा पुरस्कार

इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 28 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक दैनिक ऑनलाइन क्विज आयोजित किया जाएगा। इस क्विज में जो महिलाएं सही उत्तर देंगी, उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं 5 मार्च को दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन क्विज और सुडोकू प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। सभी विजेता महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

महिलाओं के लिए यात्रा यादगार बनाने के लिए आयोजन

अनुज दयाल ने कहा कि दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले वर्ग में महिलाएं भी आगे हैं। दिल्ली मेट्रो में उनकी सुरक्षा व सुविधा को प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे में महिला यात्रियों की यात्रा को और रोचक बनाने के लिए इस आयोजन की योजना बनाई गई है। ये सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि महिला यात्रियों के लिए खुद की रचना दिखाने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का एक मौका भी है। इय आयोजन के जरिए महिलाएं अपनी यात्रा को रोचकर और यादगार बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें: DTC को 60 हजार करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान, 45% बसें कबाड़, LG ने गिनाए 10 फोकस एरिया

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story