दिल्ली मेट्रो ने तोड़ा रिकॉर्ड: 78 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर, जानें वजह...

Delhi Metro: वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली का हाल बेहाल है। ऐसे में दिल्ली सरकार द्वारा लोगों से मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की गई। वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी की तरफ से हफ्ते में मेट्रो की 60 अतिरिक्त ट्रिप चलाई जा रही हैं। दिल्ली मेट्रो अगस्त से अब तक के अपने रिकॉर्ड तोड़ चुका है। 18 नवंबर को रिकॉर्ड तोड़ 78 लाख 67 हजार लोगों ने दिल्ली मेट्रो से सफर किया।
When it comes to comfortable travel, you can count on us to avoid pollution, traffic, safety issues, connectivity problems and daily travel because at Delhi Metro, our commuters always come first.
Just switch to Delhi Metro#DelhiMetro pic.twitter.com/WcRMgZEpUM
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) November 18, 2024 ग्रैप 4 के कारण बसों की आवाजाही हुई कम
वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में ग्रैप 4 लागू कर दिया गया है। इसके कारण दूसरे राज्यों से आने वाली काफी बसों को बंद कर दिया गया है। अब दिल्ली में सीएनजी, पीएनजी, इलेक्ट्रिक बसों और बीएस 4 या उससे अधिक क्षमता वाले इंजन के ट्रकों को ही दिल्ली में एंट्री दी जाएगी। इसके कारण दिल्ली में आने वाले वाहनों की संख्या कम कर दी गई है, जिससे लोगों को सफर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों के बंद होने के कारण एनसीआर में आने वाले हरियाणा के कई शहरों के लोग मेट्रो से दिल्ली पहुंचे। इसके कारण दिल्ली मेट्रो में काफी भीड़ देखने को मिली।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में फिर से लागू हो सकता है Odd-Even, जानें क्या बोले पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
18 नवंबर को दिल्ली में बसों की हड़ताल
18 नवंबर को दिल्ली में बसों की हड़ताल रही, जिसके कारण अधिक से अधिक लोगों ने अपने गणतव्य तक पहुंचने के लिए मेट्रो का सफर तय किया। दिल्ली में बसों की हड़ताल के कारण 18 नवंबर की सुबह और शाम को लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों पर भी काफी भीड़ देखने को मिली।
दिल्ली के किस रूट पर कितने लोगों ने किया सफर
- 18 नवंबर को दिल्ली की ब्लू लाइन से 20,80,221 लोगों ने सफर किया।
- इसके साथ ही येलो लाइन से 20,99,097 लोगों ने सफर किया।
- वायलेट लाइन से 7,93,324 लोगों ने अपने स्थान पर प्रस्थान किया।
- रेड लाइन से 8,56,692 लोगों ने सफर तय किया।
- ग्रीन लाइन से सफर कतरने वाले लोगों की संख्या लगभग 4,12,935 रही।
- इसके साथ ही पिंक लाइन से लगभग 8,15,223 लोगों ने सफर किया।
- वहीं मैजेंटा लाइन से 6,19,711 लोगों ने सफर किया।
- ग्रे लाइन से लगभग 50,128 लोगों ने सफर किया।
- एयरपोर्ट लाइन से सफर करने वालों की संख्या लगभग 81,905 रही।
- वहीं रैपिड मेट्रो से लगभग 5,701 लोगों ने सफर किया।
