Logo
election banner
Delhi Metro and DTC Bus Timing: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली त्योहार के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम और दिल्ली परिवहन निगम ने क्रमशः मेट्रो और बसों के संचालन के समय की जानकारी दी है।

Delhi Metro and DTC Bus Timing: 25 मार्च को दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली त्योहार के मद्देनजर संचार, बिजली और पानी को छोड़कर सभी दफ्तर और संस्थान बंद रहेंगे। वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल निगम और दिल्ली परिवहन निगम ने कमश: मेट्रो और बसों के संचालन को लेकर अब जानकारी दी है।

कब से चलेंगी बसें

जानकारी के मुताबिक, होली के दिन 25 मार्च को दोपहर तक मेट्रो और बसें लोगों को नहीं मिलेंगी। डीएमआरसी और डीटीसी ने यह जानकारी दी है। डीएमआरसी के अनुसार 25 मार्च यानी होली के दिन दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो ट्रेनें उपलब्ध नहीं रहेगी। दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनें दोपहर 2:30 बजे के बाद मेट्रो ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। दो बजे तक बंद रहेगी। इसमें रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है। दोपहर 2:30 बजे के बाद सभी टर्मिनल स्टेशनों से सभी लाइनों पर मेट्रो रोज की तरह उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें:- 21 साल की हो गई दिल्ली मेट्रो, जानें DMRC के शुरु होने के पीछे की रोचक कहानी

होली के दोपहर बाद भी कम चलेंगी बसें

वहीं, डीटीसी के मुताबिक होली के दिन 25 मार्च को दोपहर दो बजे तक बस सड़कों पर नहीं आएंगी। इसके बाद 25 प्रतिशत ही बसें ही सड़कों पर उतारी जाएंगी। इसलिए शाम के समय भी बसें कम ही रहेंगी। डीटीसी के अनुसार होली के दिन शाम के समय भी यात्रियों की संख्या काफी कम होती है। इसलिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक डिपो से महज 25 प्रतिशत बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। 24 मार्च को रविवार के दिन बसें सामान्य रूप से चलेगी। बस रूट को लेकर किसी भी जानकारी के लिए लोग डीटीसी कॉल सेंटर के नंबर 011-41400400 या 1800118181 पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि होली के दिन अधिकतर लोग अपने घर पर ही होते है। इस दिन घर से बाहर जानें की संभावना भी कम ही होती है। 

jindal steel
5379487