Delhi-Meerut Expressway Accident: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर आज 12 फरवरी गुरुवार को एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई, जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई है। इस हादसे से भारी जाम लग गया, मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर टोल प्लाजा के पास हुआ है। हादसे के वक्त कार में 2 महिलाओं समेत 5 लोग सवार थे। कार और ट्रक के बीच आज सुबह करीब 7 बजे टक्कर हो गई, हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां, मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया, जिसकी वजह से सड़क पर जाम लग गया, इसका वीडियो भी सामने आया है। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद टीम मिलकर घटनास्थल पर जाम को खुलवाने में जुट गई।
देहरादून से दिल्ली जा रहे थे कार सवार
पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त कार में सवार लोग देहरादून से दिल्ली जा रहे, थे उसी दौरान कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इस मामले में लक्ष्मी नगर फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर आर एस बघेल का कहना है कि उन्हें 7 बजकर 5 मिनट पर सूचित किया गया कि गाजीपुर MSD टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और गाड़ी में फंसे 2 लोगों को बचाया गया। बघेल ने कहा कि टीम के पहुंचने से पहले 2 बच्चों और ड्राइवर समेत 3 अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
