Janakpuri Road Accident: पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में 17 फरवरी 2026 को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। यहां एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार 6 साल की मासूम बच्ची और उसकी 57 वर्षीय नानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बच्ची अपनी नानी के साथ सेंट फ्रांसिस स्कूल जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और बच्ची को सिर व शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। नानी मर्सी जेवियर को भी हाथ में चोट लगी। कार चालक मौके पर कुछ देर खड़ा रहा, लेकिन मदद की बजाय वहां से भाग गया।
नानी ने मदद की गुहार लगाई
हादसे के बाद बच्ची खून से लथपथ सड़क पर पड़ी रही। उसकी नानी सदमे और दर्द में थीं, लेकिन उन्होंने बार-बार मदद की गुहार लगाई। उन्होंने मौके पर खड़े लोगों, गुजरने वाले वाहनों और एक कार चालक से हाथ जोड़कर बच्ची को अस्पताल पहुंचाने की विनती की। नानी ने बताया कि उन्होंने कई वाहनों को रोका और मदद मांगी, लेकिन कोई नहीं रुका। एक कार चालक से विशेष रूप से अनुरोध किया, लेकिन वह मदद करने के बजाय भाग गया। घटनास्थल पर लोग जमा तो हुए, पर किसी ने तुरंत बच्ची की मदद नहीं की। काफी देर बाद एक नर्स और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। परिवार का कहना है कि समय पर मदद मिलती तो शायद बच्ची की जान बच सकती थी।
यह भी पढ़ें:-दिल्ली सरकार एक साल हुआ पूरा, सीएम ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड
यह भी पढ़ें:-देश में एक भी बाबरी मस्जिद नहीं होनी चाहिए
यह भी पढ़ें:-दिल्ली एमसीडी में बड़ा बदलाव, कई अधिकारियों के विभाग बदले, वजह चौंकाने वाली
यह भी पढ़ें:- गुरुग्राम में खौफनाक वारदात, 3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
यह भी पढ़ें:-दिल्ली में कोई शख्स भूखा नहीं सोए बोली सीएम रेखा गुप्ता
इलाज के दौरान मौत
घायल बच्ची और नानी को पहले जनकपुरी के माता चानन देवी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे मैक्स अस्पताल, द्वारका रेफर किया गया। इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया। नानी का इलाज अभी भी चल रहा है। परिवार ने कार चालक पर लापरवाही और भागने का आरोप लगाया है तथा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।