Delhi Firing: कल 60 राउंड फायरिंग...आज सुबह बम ब्लास्ट...अब फिर चली गोलियां, दिल्ली में बेलगाम बदमाश

Jahangirpuri Crime
X
घटनास्थल की तस्वीर।
Delhi Firing: दिल्ली के जहांगीरपुरी से गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। यहां दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई, जिससे एक लोग की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए हैं।

Delhi Firing: दिल्ली में बदमाश बेलगाम हो गए हैं। आज ही दिल्ली के रोहिणी में बम ब्लास्ट हुआ, जिससे पूरी दिल्ली में सनसनी फैल गया, अब शाम होते ही जहांगीरपुरी में बदमाशों ने फिर से गोलियां की तरतराहट से सुरक्षा व्यवस्था को चैलेंज करने का काम किया है। आज यानी रविवार शाम दिल्ली के जहांगीरपुरी में 2 पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों ओर से जमकर गोलियां चलाई गई है। दोनों ओर से 10 राउंड गोलियां चलाई गई।

पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज के इस हमले में एक लोग की गोली लगने से जान चली गई है, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस गोलीबारी में दीपक नाम के शख्स को 4 गोलियां लगी, इससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा नरेंद्र और एक अन्य शख्स के घायल होने की खबर है। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

8-10 लोगों के हाथ में था गन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि दीपक और उसका भाई और उनके कुछ साथी 900 वाली गली पार्क के पास खड़े थे, तभी तभी नरेंद्र और सूरज वहां आए और दोनों के बीच बहस छिड़ गई। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे पर गोली चलाने लगे। इस दौरान करीब 8-10 लोगों के हाथ में गन था, सभी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, इससे दीपक नाम के शख्स की मौत हो गई और 2 अन्य शख्स घायल हो गए।

इससे पहले कल वेलकम में भी दो पक्षों में झड़प हुई थी। इस दौरान भी दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलियां चलाई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल कुल 60 राउंड गोलियां चली थी। इसके अलावा आज दिल्ली के रोहिणी में बम ब्लास्ट की खबर ने तहलका मचा दिया। यह ब्लास्ट किसने करवाई, क्यों करवाई अभी तक इसकी जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:- रोहिणी ब्लास्ट पर फूटा AAP का गुस्सा: सिसोदिया बोले कल भी 60 राउंड फायरिंग हुई थी, दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था चरमराई

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story