Delhi-Haryana Weather Update: आसमान से बरस रही आग, दिल्ली के नरेला में पारा 47 के पार, हरियाणा का ये रहा हाल

Delhi Haryana Weather update
X
मौसम अपडेट।
दिल्ली में एक बार भी आसमान से आग बरस रही है। दिल्ली के नरेला में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचा। वहीं, हरियाणा में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में फिर से भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। हालांकि, बीते दिनों मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिली थी। मंगलवार को दिल्ली के नरेला में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा में भी मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया।

दिल्ली का मौसम

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आने वाले कई दिनों तक गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। जिसके चलते अनुमान है कि आज बुधवार को भी तापमान का ग्राफ ऊपर चढ़ेगा और यह 45-47 डिग्री तक पहुंच सकता है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के नरेला में अधिकतम तापमान 47.1, नजफगढ़ में 46.6, आया नगर में 44.8, रिज में 45 और पालम में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में कब आएगा मानसून

दिल्ली में गर्मी के साथ ही झुलसाने वाली लू की मार भी पड़ सकती है, जबकि 12-13 जून को 35-40 किमी की गति से तेज गर्म हवाएं चलने की संभावनाएं बन रही हैं। जानकारी के अनुसार, इस महीने के अंत में दिल्ली में मानसून की दस्तक हो सकती है। हालांकि, इस महीने के दूसरे पखवाड़े के मध्य में दिल्ली में प्री मानसून की बारिश से दिल्ली वालों को कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी आने वाले कुछ दिन तक भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। मंगलवार को चली हीट वेव और भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। दिन भर लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल रखा।

हरियाणा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया, जबकि मौसम में आद्रता 12 प्रतिशत तथा हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। तापमान में इजाफा होगा।

हरियाणा में मानसून की दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में लू का दौर अभी कुछ दिन लगातार जारी रहने वाला है। हरियाणा इस महीने के अंत या फिर जुलाई के पहले सप्ताह में कभी भी दस्तक दे सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story