Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली और हरियाणा में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने बताया मानसून कब देगा दस्तक

Delhi Haryana Weather Updates
X
दिल्ली और हरियाणा के लोगों को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से निजात।
दिल्ली और हरियाणा में लोगों को जल्द भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली में आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, बीते दिनों मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिली थी। गुरुवार को दिल्ली 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के नूह में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली का मौसम

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली (IMD) के अनुसार, दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में आज शुक्रवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, आज शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में लू चलने तथा 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। दिल्ली में आज अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में कब आएगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 20 जून तक दक्षिण पश्चिम मानसून गुजरात से यूपी तक पहुंचने की संभावना है। इसका दिल्ली में भी दिखाई देगा। ऐसे में 20 से 25 जून के बीच गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। इस महीने के अंत में दिल्ली में मानसून की दस्तक हो सकती है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी गुरुवार का दिन भीषण गर्मी भरा रहा है। प्रदेश में आने वाले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को चली हीट वेव और भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विभाग ने गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो 'अलर्ट' जारी किया है।

हरियाणा में मानसून की दस्तक

गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो 'अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा के कुछ हिस्सों में 20 जून से बारिश होने की संभावना है। वहीं, मानसून की तेज रफ्तार को देखते हुए ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि इस महीने के तीसरे हफ्ते या फिर आखिरी हफ्ते में मानसून हरियाणा में दस्तक देगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story