Logo
election banner
Weather Updates Today: हरियाणा में मौसम का मिजाज का बदलने वाला है। होली से पहले प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

Delhi-Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम का मिजाज का बदलने वाला है। दरअसल, होली के एक दिन पहले यानी 24 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कई इलाकों में बादल छाएंगे और कई जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना हैं। मौसम के मुताबिक 27 मार्च से फिर दो दिन हल्की बारिश के आसार बन सकते हैं। बता दें कि राज्य में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिली है।

तेजी से बढ़ रहा तापमान

राज्य का अधिकतम टेंपरेचर (दिन का तापमान) में 6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार का दिन साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। दिन के साथ ही रात के मिनिमम टेंपरेचर में भी 7 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 19 डिग्री के पार चला गया है। नारनौल में सबसे अधिक 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। हिसार का तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। यमुना नगर को छोड़कर प्रदेश के 20 जिलों का तापमान 30 डिग्री पार है। पिछले कुछ दिनों से रात में भी पारा तेजी से बढ़ रहा है। सिरसा में 19.6 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है।

बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट होगी

हरियाणा मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 25 मार्च तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। यह बदलाव एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से देखने को मिलेगा। सूबे में 24 मार्च को ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी रहने देखने को मिलेगी, लेकिन रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाएं चलने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें:- यूपी में मौसम के उतार-चढ़ाव की स्थिति, जानिए होली तक के मौसम का हाल

दिल्ली के मौसम का हाल

वहीं, अगर दिल्ली के मौसम की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं। 24 मार्च को भी दिल्ली में दिन के वक्त तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी।

5379487