Logo
election banner
Weather News: दिल्ली के नरेला में बीते दिन बुधवार को तापमान 41.2 डिग्री आंका गया। जो कि इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग की मानें तो दो दिनों तक यही हाल रहने वाला है और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

Delhi-Haryana Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज धूप और बढ़ते तापमान से गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। बीते दिन यानी बुधवार को देश की राजधानी का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इस बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा जानकारी दी है। मौसम विभाग की मानें तो अभी 2-3 दिन तक ऐसी ही गर्मी की स्थिति बने रहने की संभावना है।

इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिल सकता है। जिसकी वजह से हल्की बारिश होने के साथ-साथ तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। हालांकि, आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। लेकिन आसमान में बादल छाए होने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

बुधवार सीजन का सबसे गर्म दिन

बता दें कि बुधवार को दिल्ली के नरेला में तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग की मानें तो दो दिनों तक अभी गर्मी का यही हाल रहने वाला है। इससे पहले मंगलवार को 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब अगले 3 दिन तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक ही रहने का अनुमान है।

इस दिन होगी बारिश 

मौसम विभाग मुताबिक आने वाले शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। जिसके चलते 13 अप्रैल को आंधी के साथ दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, 14 और 15 अप्रैल को भी हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते तापमान में 5 डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है। इसके बाद कुछ गर्मी से राहत मिलने की भी संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी फिलहाल लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें:- हरियाणा में 40 डिग्री से पार पहुंचा पारा, बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता, ओलावृष्टि की आशंका

हरियाणा के मौसम का हाल

उधर, हरियाणा के मौसम की बात की जाए तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 13 अप्रैल को हरियाणा के आठ शहरों में ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में तेज बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। दोनों दिन के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

5379487