A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi Crime News: दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में सोमवार की रात घर के बाहर शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। यहां कुछ ही देर में बात इतनी बिगड़ गई कि एक शख्स ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। इससे एक युवक घायल हो गया है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कृष्णा नगर के वेस्ट कांति नगर इलाके का है। घायल का नाम राज कुमार (23) बताया जा रहा है। कल रात करीब 7:30 बजे वह दोस्त के साथ किसी युवक के घर के बाहर शराब पी रहा था। उसी दौरान एक शख्स अपने घर में निकलकर आया और उसे गाली देने लगा और उसने उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। इसके विरोध में राज कुमार ने उस शख्स के घर के दरवाजे पर लात मार दी और गाली-गलौच की। इसके बाद आरोपी शख्स अपने भाई के साथ डंडा और पिस्टल लेकर बाहर आ गया।

ये भी पढ़ें-Gurmeet Ram Rahim Singh: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल, 8 साल बाद पहुंचे सिरसा के आश्रम

आरोप है कि पहले उसने राज कुमार पर डंडे से वार किए और उस पर गोली भी चला दी। यह गोली राज कुमार की जांघ में जा लगी। जिसके बाद वह घायल हो गया। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल के पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर दी। भाई और दोस्त उसे इलाज के लिए पास के हेडगेवार अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

क्या बोली पुलिस

वहीं पुलिस का कहना है कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। वह अपने पैर पर चल भी पा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-Tahir Hussain: ताहिर हुसैन को मिली कस्टडी पैरोल, सुप्रीम कोर्ट ने रोजाना 12 घंटे चुनाव प्रचार करने की दी परमिशन