Nari Shakti Vandan: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिलाओं को भारत के विकास में अहम योगदान बताया है।

Nari Shakti Vandan: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की प्रगति, विकास और वैश्विक पहचान के मूल में नारी शक्ति की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं ने हर एरिया में अपनी खास पहचान बनाई है, आज महिलाएं राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला बन गई हैं, एक वक्त था जब बेटियों का अस्तित्व संकट में था, लेकिन हालात काफी हद तक बदल गए हैं।    


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से आगे बढ़कर ‘बेटी बढ़ाओ’ के युग में प्रवेश कर किया गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हर योजना में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालय, उज्ज्वला योजना से धुआं-मुक्त रसोई और जनधन खातों के माध्यम से मिली आर्थिक आजादी को महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम बताया है।  

आज बेटियां देश की रक्षा में दे रही योगदान

सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा ,'आज की बेटियां केवल शिक्षा और पोषण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सेना में फाइटर जेट उड़ाकर देश की सीमाओं की रक्षा में भी योगदान दे रही हैं। उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को ‘वूमेन-लेड डेवलपमेंट’ की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि यह कानून देश की करीब 70 करोड़ महिलाओं के लिए नेतृत्व के नए अवसर देगा, और उन्हें फैसला लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करेगा।

कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि,' इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें देश की माता और बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है, मैं आज कोई उपदेश या जानकारी देने नहीं आया हूं। मैं आज सभी माता बहनों से आशीर्वाद लेने आया हूं। भारत की सभी महिलाओं को एक नए युग की आगमन को बधाई देता हूं।'