Delhi Police: दिल्ली की पीरागढ़ी से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। यहां पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास खड़ी एक कार में 3 लाशें मिली। शव मिलने से लोगों के दिमाग में अनगिनत सावल ऊठ रहे हैं। जैसे कार में जिन तीन लोगों के शव मिले वह तीनों कौन थे। उन तीनों का आपस में क्या रिश्ता था और उनकी मौत कैसे हुई। इस घटना को हुए 18 घंटे हो चुके हैं। लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी अब तक इसकी तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। क्या यह एक आत्महत्या का मामला है या फिर इसके पीछे और कोई कहानी छुपी हुई है। दिल्ली पुलिस इन्हीं तमाम सवालों को सुलझाने में लगी हुई है।
दिल्ली पुलिस को रविवार को दोपहर करीब 4 बजे के आसपास पीसीआर में इस घटना की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि सफेद टाटा टियागो कार के अंदर 2 पुरुष और एक महिला शव मिला। तीनों मृतकों की पहचान रणधीर, शिवनरेश और लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,ऐसा बताया जा रहा है कि रणधीर और शिवनरेश दिल्ली के रणहोला इलाके रहने वाले थे। वहीं मृतिका लक्ष्मी देवी दिल्ली के जहांगीरपुरी की रहने वाली है। कार रणधीर की बताई जा रही है। लेकिन इस घटना का सबसे बड़ा सवाल कि तीनों उस जगह पर एक साथ क्यों थे। उन तीनों का आपस में क्या संबंध था। वे लोग इस दौरान किसी काम के सिलसिले में मिले थे या फिर कोई और योजना बनाई जा रही थी। दिल्ली पुलिस के सामने इस उलझते हुए केस में सबसे बड़ी चुनौती यह कि इन तीनों की मौत की असली वजह क्या है?
जांच में तीनों के शव से चोट के भी कोई निशान नहीं मिले हैं। कार के अंदर किसी तरह की लूटपाट और जबरदस्त के भी कोई संकेत नहीं हैं। मामले में शुरुआत में माना जा रहा था इन तीनों की मौत जहर खाने की वजह से हुई होगी और इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था। लेकिन जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।











