Logo
election banner
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद है। अब सीएम केजरीवाल की हेल्थ को लेकर अपडेट आया है। हेल्थ बुलेटिन में उनका ब्लड शुगर फास्टिंग 160 बताया गया।

CM Arvind Kejriwal Health Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक अप्रैल, 2024 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। अब सीएम केजरीवाल की हेल्थ को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल बिगड़ गया है।

सीएम केजरीवाल का हेल्थ बुलेटिन

आम आदमी पार्टी के सूत्रों का दावा है कि सीएम केजरीवाल ब्लड शुगर बिगड़ गया है। हेल्थ बुलेटिन में उनका ब्लड शुगर फास्टिंग 160 बताया गया, जबकि सामान्य तौर पर इसे 70 से 100 के बीच में होना चाहिए। हालांकि, तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, सीएम केजरीवाल पूरी तरह ठीक हैं। उनका एक किलो वजन बढ़ा है और शुगर लेवल भी मेनटेन है।

सीएम केजरीवाल के एक किलो वजन बढ़ा

बता दें कि एक अप्रैल, 2024 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल गए थे। उस दौरान उनका पहले मेडिकल किया गया था, जिसमें उनका वजन 65 किलो था। इसके बाद 7 अप्रैल को उनका वजन 66 किलो था। इसके अलावा शुगर लेवल भी पहले से काफी मेनटेन हैं और वो पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

समय-समय पर हो रही जांच

सीएम केजरीवाल को डायबिटीज की समस्या है। इसको ध्यान में रखते हुए उनके स्वास्थ्य पर जेल के चिकित्सकों का पूरा ध्यान है। समय-समय पर चिकित्सक जाकर उनका हाल ले रहे हैं। इसके अलावा समय पर उनके शुगर लेवल की जांच भी की जा रही।

कोर्ट ने 15 अप्रैल तक भेजा जेल 

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उनसे दस दिन तक ईडी ने पूछताछ की। एक अप्रैल को उन्हें दोबारा से राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल भेज दिया गया। उन्हें तिहाड़ जेल की जेल नंबर 2 में रखा गया है।

5379487