A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Politics: दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आज दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने मांग करते हुए कहा कि दो साल की सजा का मतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश यादव को तुरंत विधानसभा से बर्खास्त होना चाहिए पर आप प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिल्कुल चुप है। केजरीवाल खुद एक सुसंगठित गिरोह चलाते हैं, जिसमें सत्येंद्र जैन आर्थिक अपराधी, नरेश बाल्यान जैसे उगाही करने वाले, नरेश यादव जैसे धार्मिक उन्माद फैलाने वाले और वैभव कुमार जैसे महिलाओं का अपमान करने वाले उनके साथी है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप विधायक नरेश यादव द्वारा कुरान की बेअदबी के बाद इंडिया गठबंधन सहित अरविंद केजरीवाल की चुप्पी साधने के खिलाफ फिरोजशाह रोड स्थित केजरीवाल के आवास के बाहर यह जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में वीरेंद्र सचदेवा के अलावा नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता भाजपा नेता सरदार अरविंदर सिंह लवली, वरिष्ठ नेता आतिफ रशीद, एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनिस अब्बासी ने संबोधित किया। वहीं, विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जो लोग ख़ुद को मुस्लिमों के रहनुमा बताते हैं वे सिर्फ हिंदू-मुस्लिम को एक वोट बैंक की तरह देखते हैं।
अरविंद सिंह लवली ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता केजरीवाल से इस धार्मिक अपमान का बदला लेगी। सरदार अरविंदर सिंह लवली अनिस अब्बासी ने कहा कि पवित्र कुरान की बेअदबी करने वाले केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली का मुसलमान एकजुट होकर आगामी विधानसभा में वोट करेगा। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, भाजपा मोर्चा के प्रभारी सुमित भसीन, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी काजी हारुन, नितिन त्यागी, मोर्चा महामंत्री नईम सैफी, फैजल मंसूरी एवं शबाना रहमान सहित वसीम अरसी, महबूब हैदर, आमिर राजा, मुर्शिदा ख़ातून एवं जफर अली रिजवी आदि उपस्थित थे।
दो साल की सजा और 11 हजार का जुर्माना
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सचदेवा ने कहा है कि मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ के साथ 2016 में की बेअदबी मामले में पंजाब की मलेरकोटला की एक अदालत ने दिल्ली महरौली के विधायक नरेश यादव को दोषी पाते हुए यादव को दो साल की सजा के साथ ही 11 हजार का जुर्माना लगाया है। जिस तरह आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ही सभी इंडिया गठबंधन दलों ने इस पर चुप्पी साधी हुई है वह सभी धर्मनिरपेक्ष लोगों को स्तब्ध कर रहा है।
ये भी पढ़ें:- केजरीवाल ने भरा वालंटियर्स में जोश: कहा- मुफ्त की रेवड़ी घर-घर पहुंचाओ,परिणाम भी सुखद आएगा
