Haryana Politics: हरियाणा बीजेपी में संगठनात्मक नियुक्तियां, 3 प्रदेश महामंत्रियों को मिली 22 जिलों की कमान

Haryana Politics
X
हरियाणा में BJP की संगठनात्मक नियुक्तियां।
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अपने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दी है। इस बीच पार्टी ने 3 प्रदेश महामंत्रियों को 22 जिलों की कमान सौंपी है।

Haryana Politics: हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कमर कस ली है। प्रदेश में बीजेपी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इस बीच पार्टी ने 3 प्रदेश महामंत्रियों को 22 जिलों की कमान सौंपी है। यह नियुक्ति बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने की है। इसकी जानकारी बीजेपी ने अधिसूचना जारी कर दी है।

3 प्रदेश महामंत्रियों को 22 जिलों की कमान

प्रदेश के बीजेपी महामंत्री मोहन लाल बडौला को सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर और गुरुग्राम समेत 8 जिलों की कमान सौंपी गई है।

अर्चना गुप्ता प्रदेश महामंत्री को 7 जिला अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकुला, यमुना नगर, पानीपत और कैथल की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, सुरेंद्र पुनिया प्रदेश महामंत्री को भी सात जिला हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ की कमान सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें:- केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का बड़ा ऐलान, बोले- 'विधानसभा नहीं लोकसभा चुनाव ही लडूंगा'

मोर्चा प्रभारी के नाम का ऐलान

इसके साथ ही पार्टी ने मोर्चा प्रभारी के भी नाम का ऐलान किया है। राहुल राणा को प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी, प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी अर्चना गुप्ता, ओबीसी मोर्चा प्रभारी जी एल शर्मा, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी कृष्ण वेदी, प्रदेश किसान मोर्चा प्रभारी वेदपाल एडवोकेट, और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी राजीव जैन को बनाया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story