Logo
election banner
Arvinder Lovely Resignation: पिछले 30 साल से कांग्रेस के भरोसेमंद साथी अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे पर पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

BJP Reaction on Arvinder Lovely: कांग्रेस पार्टी के पिछले 30 साल के सिपाही अरविंदर सिंह लवली ने आज 28 अप्रैल को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह उन्होंने में एक के बाद एक कई पार्टी की कई कमियां बताई हैं। लवली के इस्तीफे पर अब कांग्रेस के समेत विपक्षी दलों के नेताओं के बयान सामने आए हैं। कांग्रेस के नेता लवली के इस्तीफे को चौंकाने वाला बताया है, तो वहीं पर बीजेपी का कहना है कि पार्टी के जमीनी स्तर के नेता तंग आ चुके हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं का भी बयान सामने आया है। नीचे पढ़िये तमाम प्रतिक्रियाएं...

'कांग्रेस का अध्यक्ष बनना कांटों का ताज'

वहीं, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने लवली के इस्तीफे पर सुर में सुर मिलाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस का कार्यकर्ता होकर उनमें (अरविंदर सिंह लवली) एक व्यक्तिगत पीड़ा है। दिल्ली में हम अपनी पुरानी साख को लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस का अध्यक्ष बनना कांटों का ताज है। इसके बावजूद पिछले 6-8 महीने में उन्होंने मेहनत करके पार्टी खड़ी की। सबको ये लगा था कि धीरे-धीरे कांग्रेस जागृत हो रही है। लेकिन पार्टी सीट बंटवारे पर किसी का ख्याल ही नहीं रखा। गठबंधन में जब हमें 2 या 3 सीटें मिलती है तो ऐसा लगता है कि अगर हम कांग्रेस के सभी लोगों की सहमति के साथ लोगों को सीट दें तो आगे गाड़ी बेहतर चलेगी।

सुभाष चोपड़ा ने लवली से की मुलाकात

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता सुभाष चोपड़ा ने लवली से मुलाकात की। इसके बाद चोपड़ा में कहा कि मैंने कारण जानना चाहा कि उन्होंने (अरविंदर सिंह लवली) क्यों इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी को कारण बता चुके हैं। ये हम सभी के लिए चौकाने वाला है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल अपने पद से इस्तीफा दिया है पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। ये पार्टी का आंतरिक मामला है। वे पार्टी में हैं और पार्टी के साथ हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कसा तंज

लवली के इस्तीफा देने पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के इंडिया गठबंधन के तथाकथित प्रमुख दल कांग्रेस में ही आपसी सहमति नहीं है। जिस दल कांग्रेस में न लोकतंत्र है और न ही सेवा की सोच, उसमें मूल्यों को महत्व देने वाले व्यक्ति रह ही नहीं सकते। सचदेवा ने कहा कि मैंने कहता था कि 'दल मिले हैं, दिल नहीं मिले'। कांग्रेस ने खुद इसे साबित कर दिया है। जिस दिन कांग्रेस से कन्हैया कुमार और उदित राज को टिकट मिला, हम कहा कि कांग्रेस ने खुद को बर्बाद कर लिया है, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा इसी का नतीजा है।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आंतरिक मामला बताया

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर AAP नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कांग्रेस हमारी गठबंधन सहयोगी है और यह पार्टी का आंतरिक मामला है, इसलिए मेरा मानना है कि बेहतर होगा कि वे (कांग्रेस) इस बारे में बोलें। हालांकि, सौरभ भारद्वाज ने लवली द्वारा लगाए किसी भी आरोप पर कोई भी जवाब देने से परहेज किया।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली कांग्रेस का भरोसेमंद 'सिपाही' नाराज, अरविंदर सिंह लवली की नाराजगी कांग्रेस पर पड़ेगी भारी

शहजाद पूनावाला ने इंडिया गठबंधन पर बोला हमला

वहीं, भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा एक तरफ PM मोदी के नेतृत्व में मिशन और विजन वाली पार्टी और गठबंधन है और दूसरी तरफ एक ऐसा गठबंधन है जिसके भीतर ही विभाजन, असमंजस है। आज अरविंदर सिंह लवली ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। इन्होंने दिल्ली से ऐसे प्रत्याशियों को उतारा जिनका न ही दिल्ली और न ही उनकी पार्टी से कोई वास्ता था। जिस आम आदमी पार्टी का जन्म कांग्रेस को खत्म करते हुए हुआ। जिनके साथ पंजाब में कुश्ती है उनके साथ दिल्ली में मोहब्बत है। इसे जनता समझ रही थी और अब कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता भी इससे तंग आकर अपनी निराशा को बयान कर रहे हैं।

5379487