Noida Suicide Case: नोएडा के सेक्टर 63 से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक 13 साल की बच्ची का संदिग्ध हालत में शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला यह सातवीं क्लास की छात्रा का है, जो पढ़ाई करने के लिए अपनी मौसी के घर पर रह रही थी। परिजनों के अनुसार, मामला सुसाइड का लग रहा था लेकिन जो हालत थे वह संदिग्ध थे।
मृतका के भाई ने पड़ोस में रहने वाले एक लड़के पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि आरोपी उसकी बहन की फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का काम करता था। लड़की के भाई का आरोप कि आरोपी इन फोटो और वीडियो के माध्यम से उसकी बहन को ब्लैकमेल करता था और अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। आरोपी उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का रहने वाला है और वह काफी समय से परिवार के साथ ही रह रहा था।
लड़की के माता पिता 3 दिन पहले ही एक शादी में गांव गए थे। मृतका का भाई शनिवार सुबह 8 बजे काम पर चला गया। वहीं रात करीब 8:30 के आसपास लड़की ने अपने भाई से सब्जी लाने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि लड़की का भाई जब रात करीब 9:45 के आसपास अपने घर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है और जब वह कमरे में घुसा तो उसकी बहन फांसी के फंदे से लटकी मिली। मृतका के भाई ने बताया कि इस दौरान उसकी बहन के पैर फर्श छू रहे थे।
परिवार के लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को तुरंत गंभीरता से लिया और आरोपी युवक की तलाश के लिए 4 टीमों को लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि लड़की की मौत के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस जांच में जुटी हुई और ब्लैकमेलिंग के सबूतों को जुटा रही है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी में देरी को लेकर रविवार को एसीपी के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।