नए साल पर Delhi Metro में 67.47 लाख लोगों ने किया सफर, टूटा 6 सालों का रिकॉर्ड

Delhi Metro News
X
दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों ने तोड़ा रिकॉर्ड।
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी, 2024 को कुल 67.47 लाख यात्रियों ने मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाया है। 

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने नया रिकॉर्ड बनाया है। नए साल पर 67 लाख से ज्यादा लोगो ने मेट्रों में सफर किया है। बीते छह सालों में नए साल के दिन मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। डीएमआरसी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी, 2024 को कुल 67.47 लाख यात्रियों ने मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाया है।

नए साल पर दिल्ली मेट्रो ने तोड़ा रिकॉर्ड

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 1 जनवरी को 49.16 लाख लोगों ने मेट्रो में सफर किया था।जबकि साल 2022 में 23.66 लाख, 2020 में 55.26 लाख और 2019 में 50.16 लाख लोगों ने मेट्रो में यात्रा की थी। इन छह सालों में सबसे कम लोगों ने 1 जनवरी, 2021 को यात्रा की थी। इस दौरान केवल 18.07 लाख लोगों मेट्रो में सफर किया था। यह कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के बाद आने वाला नया साल था।

नए साल की शाम के आंकड़े

इस साल 1 जनवरी को राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक समेत कई स्टेशनों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गई थी। इसी तरह 31 दिसंबर, 2023 को 48.76 लाख लोगों ने मेट्रो में यात्रा की थी।

सिनेमा देखने वालों की औसत संख्या में गिरावट दर्ज

वही, राजधानी दिल्ली के सिनेमाघरों में साल 2010 में प्रतिदिन दिखाए जाने वाले शो की औसत संख्या 450 थी। जो साल 2022 में बढ़कर 623 हो गई। लेकिन पिछले 13 साल में सिनेमा देखने वालों की औसत संख्या में कमी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:- DMRC Annual Report: बीते साल Delhi Metro ने पकड़ी रफ्तार, यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, इतने करोड़ का हुआ मुनाफा

सिनेमाघरों में बढ़ी लोगों की संख्या

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में सिनेमाघरों की संख्या साल 2008 में 129 थी, जो 2022 में बढ़कर 137 हो गई। साल 2017 में राजधानी में सिनेमाघरों की संख्या सबसे ज्यादा 142 थी। मल्टीप्लेक्स की संख्या भी साल 2008 में 21 से बढ़कर 2022 में 33 हो गई। साल 2010 में प्रतिदिन सिनेमा देखने वालों की औसत संख्या 90 हजार थी। वहीं साल 2010 में प्रतिदिन मल्टीप्लेक्स सहित सिनेमाघरों में औसतन 450 शो दिखाए जाते थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story