India-Pak Ceasefire: 'क्या अमेरिका हमारे पर दबाव बनाएगा...', भारत-पाक सीजफायर पर संजय सिंह का केंद्र से सवाल

AAP MP Sanjay Singh
X

आप सांसद संजय सिंह

India-Pak Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो गया है। इसको लेकर आप सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर कई सवाल उठाए हैं।

India-Pak Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सीजफायर किन मुद्दों पर हुआ है, इसकी जानकारी प्रधानमंत्री को देनी चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि इस पर सर्वदलीय बैठक और संसद में विशेष चर्चा होनी चाहिए। बता दें कि बीते शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर में मध्यस्थता का दावा किया। इसके बाद से विपक्ष के नेता सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार से कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि अमेरिका के दबाव में आकर केंद्र सरकार में क्यों सीजफायर किया? इसके अलावा संजय सिंह ने कहा 'अमेरिका कहता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध शुरू होंगे। जिसने हमारी बहनों का सिंदूर छीन लिया, उसके साथ हम कैसे व्यापार कर सकते हैं?' साथ ही संजय सिंह ने सवाल किया कि सरकार पीओके वापस ले सकती थी, तो अमेरिका ने सीजफायर क्यों डिक्लेअर किया?

पीएम मोदी से संजय सिंह का बड़ा सवाल

सांसद संजय सिंह ने कहा कि 78 सालों से भारत का स्टैंड रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई तीसरा देश मध्यस्थता नहीं करेगा। ऐसे में अमेरिका दोनों देशों के बीच में मध्यस्थता करने के लिए कहां से आ गया? उन्होंने कहा कि ट्रंप पाकिस्तान को महान देश बताता है कि और कहता है कि कोई न्यूट्रल जगह पर कश्मीर पर भी बात होगी। संजय सिंह ने सवाल किया कि अमेरिका यह बताने वाला कौन है? साथ ही पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि क्या वह पाकिस्तान को महान देश मानते हैं?

'पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही थी'

संजय सिंह ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही थी। उन्होंने कहा भारतीय सेना ने उनके ड्रोन और डिफेंस सिस्टम को नष्ट किया, कई सैनिक शहीद हो गए। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई ठिकानों को भारतीय सेना ने तबाह किया। संजय सिंह ने कहा कि यह पीओके वापस लेने का मौका था। ऐसे में अमेरिका के कहने पर सीजफायर क्यों किया गया?

ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन अभी भी जारी है': भारत-PAK सीजफायर के बाद Indian Air Force का बड़ा बयान, देखिए 'X' पोस्ट

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story