Deepotsav 2025: 'दीपोत्सव की भव्यता को बढ़ाएंगे ग्रीन पटाखे', बोले पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

Manjinder Singh Sirsa
X

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मीडिया से बातचीत करते हुए। 

दिल्ली में दिवाली से पहले वायु प्रदूषण बढ़ चुक है। लेकिन पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिरसा की मानें तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। ग्रीन पटाखे आज होने वाले दीपोत्सव की भव्यता को बढ़ाएंगे।

दिल्ली में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण बढ़ चुका है। राजधानी के कई हिस्सों में आज AQI 350 के पार दर्ज हुआ है। दिल्ली सरकार को विपक्षी दल सलाह दे रहे हैं कि ग्रीन पटाखे जलाने की जो शर्त सुप्रीम कोर्ट ने तय की हैं, उनका ठीक से पालन होना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो राजधानी के लोगों को फिर से दम घोंटू हवा का सामना करना पड़ सकता है। उधर, दिल्ली सरकार आज से शुरू होने वाले दीपोत्सव को लेकर खासी उत्साहित है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि ग्रीन पटाखे दीपोत्सव की भव्यता को बढ़ा देंगे। यही नहीं, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ग्रीन पटाखों से पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचने देंगे।

मीडिया से बातचीत में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पूरा देश दिवाली मनाता है, तो पटाखे भी जलाए जाते हैं। लेकिन अभी तक दिल्ली को इससे वंचित किया गया था। उन्होंने कहा कि हम पर्यावरण को संभालने का भी काम कर रहे हैं। इस साल ग्रीन पटाखे भी जलेंगे और लोग खुशियों के साथ भव्य दिवाली मना पाएंगे। कर्तव्य पथ पर इस बार लोगों को एक भव्य नजारा देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सात महीने के काम में कई ऐतिहासिक कार्य हो गए हैं, जिसकी कल्पना नहीं की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के यमुना प्रदूषण के आरोपों पर कहा कि उनकी गंदगी को साफ करने में वक्त लगेगा।

आशीष सूद बोले- बराबर अवसर मिले

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने दिवाली 2025 पर कहा कि सबको अपने त्योहार मनाने का बराबर का अवसर मिलना चाहिए। ऐसा हमने प्रयास किया है सबको मिलना चाहिए। पिछली सरकार वोट बैंक की राजनीति के चलते ऐसे अवसरों को खो देती थी। हमने अपना पक्ष कोर्ट में रखा और निवेदन किया। कोर्ट ने इसे स्वीकार किया है। यहां क्लिक कर पढ़िये संबंधित खबर

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story