Delhi Live News Today 29 September 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग खबरें 'एक नजर' में पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें।
Delhi Live News Today 29 September 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।
Live Updates
- 29 Sept 2025 6:42 PM
शुरू होने वाला है नोएडा और दिल्ली मेट्रो को जोड़ने वाला स्काईवॉक
नोएडा की एक्वा लाइन को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से जोड़ने की कवायद को अंतिम रूप मिल गया है। नोएडा और दिल्ली मेट्रो को जोड़ने के लिए एसी स्काईवॉक बनकर तैयार हो गया है। कहा जा रहा है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर इस एसी स्काईवॉक को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
- 29 Sept 2025 6:41 PM
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने वाले 8 गिरफ्तार
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 14 सितंबर को बाहरी उत्तरी इलाके के एक कारोबारी को अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। साथ ही 5 करोड़ की फिरौती मांगी। धमकी देने के दौरान गोली भी चलाई गई। इस संबंध में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
- 29 Sept 2025 6:40 PM
दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर कैबिनेट बैठक
दिल्ली में छठ पूजा के लिए भव्य तैयारियां की जाएंगी। इसके लिए सीएम रेखा गुप्ता और उनके मंत्रियों ने कमर कस ली है। सीएम ने आज कैबिनेट बैठक की। इस दौरान छठ महापर्व की तैयारियों पर चर्चा की गई। सीएम ने कहा कि इस बार छठ पर हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
- 29 Sept 2025 4:16 PM
नोएडा में रिटायर्ड IAS के घर चोरी
नोएडा के एक रिटायर्ड IAS अधिकारी के घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानें पूरा मामला...
- 29 Sept 2025 4:15 PM
मेहरम नगर बचाने की कवायद शुरू
मेहरम नगर गांव को खाली करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। अब इस गांव को बचाने के लिए महापंचायत की जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी महापंचायत के समर्थन में उतरी हैं। जानें पूरा मामला...
- 29 Sept 2025 4:14 PM
गुरुग्राम में खत्म होगी सीवरेज की समस्या
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके सीवरेज की समस्या से जूझ रहे हैं। कई जगहों पर सीवर जाम हो जाने के कारण समस्या बनी हुई है, तो बहुत सी जगहों पर सीवर की सुविधा ही नहीं दी गई है। घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। सड़कों की दशा खराब होने के कारण महीनों पानी वहीं जमा रहता है।
- 29 Sept 2025 1:31 PM
'डर्टी बाबा' के खुले राज
दिल्ली पुलिस ने छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी चैतन्यानंद से पूछताछ कर रही है, लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। आरोपी बार-बार फोन का पासवर्ड भूलने की बहाना कर रहा है। जानें पूरा मामला...
- 29 Sept 2025 11:40 AM
दोपहर 3 बजे होगा बीजेपी के नए ऑफिस का उद्घाटन
दिल्ली में बीजेपी के नए ऑफिस में आज सुबह गृह प्रवेश पूजन और हवन विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि आज दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा इस ऑफिस का उद्घाटन करेंगे।
- 29 Sept 2025 11:37 AM
दिल्ली पुलिस ने अगवा हुए मासूम को खोज निकाला
दिल्ली पुलिस ने करोल बाग से अगवा हुए बच्चे को यूपी के महोबा से सकुशल बचा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जानें पूरा मामला...
- 29 Sept 2025 11:22 AM
नोएडा वाले ध्यान दें!
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला आयोजन और दशहरा को लेकर वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दशहरा के दौरान शहर में कई रास्ते बंद रहेंगे। देखें एडवाइजरी...
