Delhi Live News Today 9 August 2025: दिल्ली-NCR की ताजा खबरें, फटाफट एक क्लिक में पढ़ें

दिल्ली की ताजा खबरें पढे़ं।
Delhi Live News Today 9 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।
Live Updates
- 9 Aug 2025 2:53 PM
दिल्ली पुलिस के जवानों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें यातायात एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।
#WATCH | #RakshaBandhan2025 | Delhi Police personnel tie rakhis on the wrists of traffic violators and penalise them to create awareness about traffic and safety. pic.twitter.com/QsVlAM3xOl
— ANI (@ANI) August 9, 2025 - 9 Aug 2025 1:16 PM
गुरुग्राम के इफ्को चौक और फरीदाबाद के अंडरपास में भरा पानी, लगा जाम
दिल्ली-एनसीआर इलाके में शनिवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे प्रमुख जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम के इफ्को चौक और फरीदाबाद के अंडरपास में पानी भरने से सड़कों पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस सजग नजर आई।
🌧️ Rain or Shine, Duty First! 🚔
— Gurugram Traffic Police (@TrafficGGM) August 9, 2025
This Raksha Bandhan, while families celebrated the bond of protection, Gurugram Traffic Police stood strong in the rain to protect every citizen on the road. 👮♂️🚦
From managing congestion to ensuring smooth traffic flow, our officers remained… pic.twitter.com/iYBbGQgc5D - 9 Aug 2025 1:02 PM
हरिनगर में गिरी दीवार, 8 लोग घायल
दिल्ली के हरि नगर इलाके में शनिवार को तेज बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिरने से 8 लोग घायल हो गए। इस घटना पर जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी साउथ ईस्ट ऐश्वर्या शर्मा ने बताया, 'यहां पर एक पुराना मंदिर है, उसी के बगल में कुछ पुरानी झुग्गियां बनी हुई हैं। इनमें कबाड़ी रहते हैं। रात भर हुई भारी बारिश के कारण दीवार गिर गई। आठ लोग फंसे हुए थे, जिन्हें निकालकर अस्पताल ले जाया गया है। ... 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हमने अब इन झुग्गियों को खाली करा दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।'
#WATCH | Delhi: On the wall collapse incident in Hari Nagar, Addl DCP South East Aishwarya Sharma says, "There is an old temple here, and next to it are old jhuggies where scrap dealers live. The wall collapsed due to heavy rain overnight. 8 people were trapped and were rescued… pic.twitter.com/RC3ViE3OZE
— ANI (@ANI) August 9, 2025 - 9 Aug 2025 12:53 PM
पीएम मोदी ने मनाया रक्षाबंधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास 7 लोककल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। देखें तस्वीरें-Prime Minister Narendra Modi celebrates #RakshaBandhan2025 at 7 LKM, the PM's residence, in Delhi. pic.twitter.com/BnsY4rrrd6
— ANI (@ANI) August 9, 2025पीएम मोदी के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कुछ और खूबसूरत तस्वीरें-
Prime Minister Narendra Modi celebrates #RakshaBandhan2025 with children at 7 LKM, the PM's residence, in Delhi. pic.twitter.com/1BsJJxnmud
— ANI (@ANI) August 9, 2025 - 9 Aug 2025 12:48 PM
भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर के पास पानी का भारी जमाव
दिल्ली में लगातार बारिश के कारण प्रसिद्ध भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर के बाहरी और आसापस के इलाके में भारी पानी जमा हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। टनल को भी बंद करना पड़ा।#WATCH | Delhi woke up to incessant rainfall, causing severe waterlogging in many parts of the National Capital; outside visuals from Bharat Mandapam Convention Centre pic.twitter.com/AhB3jjaY9i
— ANI (@ANI) August 9, 2025
