Delhi Live News Today 25 July 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

दिल्ली की ताजा खबरें पढे़ं।
Live Delhi News Today 25 July 2025: दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आपको एक क्लिक में यहां मिल जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। यहां आपको हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। 'खबर एक नजर' का ये सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।
Live Updates
- 25 July 2025 1:44 PM
दिल्ली में 8 महीने की गर्भवती नाबालिग ने की आत्महत्या
दिल्ली में 8 महीने की गर्भवती नाबालिग लड़की ने खुदकुशी कर ली। मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
- 25 July 2025 12:02 PM
गैंगस्टर नवीन खाती गिरफ्तार
दिल्ली में गैंगवार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पुलिस ने इन पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर नवीन खाती को छापा मारकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नजफगढ़ स्थित उसके गांव मित्राऊं में में यह कार्रवाई की। खाती को पुलिस ने शूटर दिनेश मान और देवेंद्र की निशानदेही पर पकड़ा।
- 25 July 2025 11:51 AM
'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ीं
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ जामिया नगर थाने में दर्ज एक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। कोर्ट आज इस चार्जशीट पर विचार करेगा। बता दें कि इस मामले में अमानतुल्लाह खान पर एक सरकारी अधिकारी द्वारा पारित आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप है।
- 25 July 2025 11:41 AM
जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
दिल्ली के रणजीत नगर में जेसीबी मशीन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 22 साल के युवक मौत हो गई। हादसा शादिपुर मेट्रो स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। गंभीर घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- 25 July 2025 11:11 AM
दिल्ली: जर्मनी में ट्रेनिंग लेंगे सरकारी स्कूलों के 14 छात्र
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने सरकारी स्कूलों के कुछ छात्रों को विदेश में प्रशिक्षण के लिए भेजने की पहल की है। इसके तहत 14 छात्रों को जर्मनी में व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित समारोह में सीएम रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इन छात्रों को सम्मानित भी किया।
- 25 July 2025 11:04 AM
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच हो सकती है हल्की बारिश
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही उमस ने हाल-बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 36 और 25 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
- 25 July 2025 10:54 AM
दिल्ली: तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस का OBC सम्मेलन आज
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस आज यानी शुक्रवार को 'ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन' आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
- 25 July 2025 10:41 AM
दिल्ली में बनेगा पर्यटन सर्किट
दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार जल्द स्पेशल बस सेवा शुरू करेगी। इसमें देशी-विदेशी पर्यटकों को दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर घुमाया जाएगा। DTC और टूरिज्म मिनिस्ट्री मिलकर बसों का संचालन करेंगे। यहां पढें पूरी खबर
