Delhi Live News Today 19 July 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

दिल्ली की आज की ताजा खबरें पढ़ें।
Live Delhi News Today 19 July 2025: दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आपको एक क्लिक में यहां मिल जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। यहां आपको हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। 'खबर एक नजर' का ये सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।
Live Updates
- 19 July 2025 5:28 PM
दिल्ली में बिजली सुधार के लिए ऊर्जा सचिव को मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश
दिल्ली में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने इसी सिलसिले में ऊर्जा सचिव और बिजली कंपनियों के साथ अहम बैठक की। मंत्री सूद ने प्रदेश में बिजली के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश भी दिए। गोपालपुर और टिकरी खुर्द में दो नए सबस्टेशन भी बनाए जाने हैं। इसकी योजना तैयार है और इसे बोर्ड की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। ट्रांसफॉर्मर लगाने और सबस्टेशन बनाने पर 1937 करोड़ की लागत का अनुमान जताया गया है। मंत्री ने इन कार्यों के लिए भूमि-अधिग्रहण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए ऊर्जा सचिव को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
- 19 July 2025 5:15 PM
शारदा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: भाई का आरोप, 'बहन को फेल करने की दी थी धमकी...'
शारदा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस में मृतका के भाई और मां का बयान सामने आया है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कई बड़े दावे किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
- 19 July 2025 3:00 PM
नमो भारत ट्रेन: सराय काले खां स्टेशन पर बनेगा सिटी बस हब
नमो भारत ट्रेन के यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर सिटी बस हब बनाया जाएगा। विस्तार से पढ़ें खबर
- 19 July 2025 2:59 PM
नोएडा स्थित मजार पर हंगामा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
नोएडा के एक गांव की रहने वाली महिला सेक्टर--97 स्थित मजार में गई थी। यहां शब्बीर नामक शख्स ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। उसे रोकना चाहा, लेकिन... पढ़ें पूरी खबर
- 19 July 2025 2:04 PM
रोहिणी कोर्ट में आमलोगों के वकीलों जैसे कपड़े पहनकर आने पर रोक
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने अदालत परिसर में वकीलों जैसे कपड़े जैसे सफेद शर्ट, काली पैंट आदि पहनकर आने पर रोक लगा दी है। अब कोई भी क्लर्क या आम आदमी वकीलों जैसे कपड़े नहीं पहन सकता। एसोसिएशन का तर्क है कि यह कदम ठगी रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए है। क्लर्क के लिए आईडी कार्ड भी अनिवार्य कर दिया गया है। नोटिस 15 जुलाई को जारी किया गया था।
- 19 July 2025 12:41 PM
शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा के सुसाइड का मामला: परिजनों-छात्रों का हंगामा
ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार रात एक छात्रा के सुसाइड करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों और छात्रों ने वहां हंगामा कर दिया। उनकी पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। इस बीच सुसाइड नोट के आधार पर दो टीचर्स को अरेस्ट कर लिया गया है।
- 19 July 2025 12:27 PM
ईरानी गैंग और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल
दिल्ली के इंद्रप्रस्थ पार्क में बीती देर रात एसटीएफ और ईरानी गैंग के बीच मुठभेड़ हुई। गैंग के दो सदस्य बाइक पर थे, जब पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग ने दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- 19 July 2025 12:19 PM
बीजेपी की मदद के लिए इंडिया गठबंधन से अलग हुई 'आप': कांग्रेस नेता उदित राज
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यह स्प्ष्ट किया है कि उनकी पार्टी अब 'इंडिया गठबंधन' का हिस्सा नहीं है। इस पर कांग्रेस नेता उदित राज ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उनके अनुसार 'आप' ने ऐसा बीजेपी की मदद के लिए किया है। कांग्रेस नेता उदित राज के अनुसार, आम आदमी पार्टी का जन्म ही भाजपा और आरएसएस के कारण हुआ है। ऐसे में केजरीवाल की पार्टी बीजेपी को बाहर से फायदा पहुंचा सकते हैं।
- 19 July 2025 11:54 AM
लापता छात्र नजीब के लिए जेएनयू में विरोध सभा
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 2016 में लापता हुए छात्र नजीब अहमद की मां अभी भी न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। शुक्रवार को छात्र संघ ने नजीब की गुमशुदगी मामले में न्याय की मांग करते हुए विरोध सभा का आयोजन किया। विरोध सभा में नजीब की मां फातिमा नफीस भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि नजीब का पता लगाने के लिए सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देंगी।
- 19 July 2025 10:33 AM
दिल्ली में बनेगा 47 किलोमीटर लंबा ट्रांजिट कॉरिडोर
दिल्ली के PWD विभाग ने 47 किलोमीटर लंबा ट्रांजिट कॉरिडोर बनाने का फैसला लिया है। कॉरिडोर के बन जाने से दिल्ली की सड़कें ट्रैफिक मुक्त होंगी। क्लिक करके पढ़ें खबर...
