Delhi BJP District Presidents: दिल्ली BJP ने जारी की जिलाध्यक्षों की लिस्ट, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी?

Delhi BJP released the list of district presidents
X

दिल्ली बीजेपी ने जारी की जिलाध्यक्षों की लिस्ट

Delhi Bjp District Presidents New List: दिल्ली बीजेपी ने अपने जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 2 महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। देखें लिस्ट...

Delhi Bjp District Presidents List: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के हाईकमान से मंजूरी के बाद बीजेपी ने अपने जिलाध्यक्षों के नाम फाइनल कर दिए हैं। पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, दिल्ली के शाहदरा जिले से दीपक गाबा, चांदनी चौक से अरविंद गर्ग, मयूर विहार से विजेंद्र धामा और करोल बाग से बिरेंद्र बब्बर को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा नवीन शाहदरा से मास्टर विनोद, महरौली से रविन्द्र सोलंकी, नॉर्थ-ईस्ट से यू.के. चौधरी, केशवपुरम से अजय खटाना, नॉर्थ-वेस्ट से विनोद सहरावत और नई दिल्ली से रविन्द्र चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

दो महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी
बीजेपी की ओर से जारी जिलाध्याक्षों की लिस्ट में दो महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। पार्टी ने नजफगढ़ जिले से राज शर्मा गौतम पर भरोसा जताया है। वहीं, साउथ दिल्ली से माया बिष्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसे कहां पर मिली जिम्मेदारी?

बीजेपी की लिस्ट के अनुसार, शाहदरा से दीपक गाबा, चांदनी चौक से अरविंद गर्ग, मयूर विहार से विजेंद्र धामा, नई दिल्ली से रविन्द्र चौधरी, करोल बाग से वीरेंद्र बब्बर, महरौली से रविन्द्र सोलंकी, नजफगढ़ से श्रीमती राज शर्मा गौतम, साउथ दिल्ली से माया बिष्ट, नवीन शाहदरा से मास्टर विनोद कुमार, केशवपुरम से अजय खटाना, नॉर्थ-ईस्ट से डॉ. यू.के. चौधरी, नॉर्थ-वेस्ट विनोद सहरावत, बाहरी दिल्ली से रामचंद्र चावरिया, वेस्ट दिल्ली से चंद्रपाल बख्शी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: Delhi Latest News: दिल्ली के इस इलाके में बनेंगे 50 पुलिस बूथ, 10 हजार CCTV भी लगाए जाएंगे

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story