Politics: क्या वो भगवान हैं? राहुल गांधी की 'H Files' पर भड़कीं सीएम रेखा गुप्ता

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल यानी छह नवंबर को होना है। वहीं, दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जारी है। ऐसे में बिहार का सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ चुका है। राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोपों की तपिश इतनी बढ़ चुकी है कि सामने वाला इसे आसानी से समझ सकता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस तरह से बीजेपी पर हमला किया, उसके चलते कांग्रेस को भी तीखे पलटवार का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी राहुल गांधी पर हमला करते हुए कांग्रेस को निशाने पर ले लिया है।
बिहार के औरंगाबाद में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी चुनाव आयोग हैं? क्या वो भगवान हैं? कौन सा प्रमाण पत्र देने की संस्था है? उसकी बात कौन माने? जनता क्यों माने? उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक नंबर के झूठे और मक्कार लोगों ने सालों तक भारत को लूटा।
उन्होंने कहा कि जब तक आधार कार्ड से वोट नहीं डलता था, तब तक कांग्रेस जीत रही थी। जबसे चुनाव आयोग ने वोटर कार्ड के द्वारा वोट डालना जरूरी किया, तब से कांग्रेस की जीत बंद हो गई, ये उनकी सच्चाई है। जब तक वे सत्ता में रहे, उन्होंने बूथ कैप्चरिंग से लेकर हर चीज की। आपातकाल भी लगाया। उन्होंने कहा कि जो संविधान को नहीं मानते, वो लोग क्या बोलेंगे।
#WATCH औरंगाबाद, बिहार: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "राहुल गांधी चुनाव आयोग है? भगवान है? कौन सा प्रमाण पत्र देने की संस्था है? उसकी बात कौन माने? जनता क्यों माने? एक नंबर के झूठे और मक्कार लोग जिन्होंने सालों तक भारत को लूटा। जब… pic.twitter.com/ap4cMYyDAy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2025
'सेना को भी जात-पात में घसीट रहे'
इससे पूर्व सीएम रेखा गुप्ता ने पटना में भी मीडिया से बातचीत की। उन्होंने सेना पर राहुल गांधी के बयान पर कहा कि यही पार्टियां जो सालों से जात-पात की राजनीति करते हैं, आज सेना को भी इस दलदल में घसीट रहे हैं। बहुत शर्म की बात है। विदेशों में जाकर देश की बुराई करने वाले, सेना पर प्रश्न चिह्न लगाने वाले, श्रीराम के अस्तित्व पर प्रश्न पूछने वालों के लिए इतना ही कहना चाहती हूं कि उनको तालाब भर पानी की जरूरत नहीं है, चुल्लू भर पानी काफी है।
#WATCH पटना, बिहार: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "यही पार्टियां जो सालों से जात-पात की राजनीति करते हैं आज सेना को भी इस दलदल में घसीट रहे हैं। बहुत शर्म की बात है... जो लोग देश की बुराई विदेशों में जाकर कर सकते हैं जो… pic.twitter.com/QyUSWW4qxM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2025
उधर, राजद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में बिहार के लोगों को सिर्फ नुकसान हुआ है। जानवरों का चारा छीना गया। लोगों की कमाई छीन ली गई। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लालटेन ने हमेशा से बिहार को अंधेरा में रखा है। लेकिन, जनता इस बार भी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी।
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एच फाइल्स का जिक्र कर बीजेपी पर हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी की गई है। इसमें 5.21 लाख नकली मतदाता और 93194 अवैध मतदाता शामिल हैं। यहां क्लिक पढ़िये विस्तृत खबर
