भरत कुंभकार- खरोरा। छत्तीसगढ़ के खरोरा में 21 मार्च विश्व वानिकी दिवस पर मोहरेंगा नेचर सफारी में ईको पर्यटन विकास से संबंधित नवनिर्मित संरचनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप सहित कई वरिष्ठ लोग शामिल होंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य विभाग छत्तीसगढ़), रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पूर्व कैबिनेट मंत्री, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, नवीन अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य स्वाति वर्मा, सभापति, टिकेश्वर मनहरे अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
1450 एकड़ में फैला है पार्क
मोहरेंगा में स्थित लगभग 1450 एकड़ में फैले इस विशाल जंगल को नेचर सफारी के रूप में विकसित किया गया है। पर्यटकों को रिझाने हिरण, चीतल, सांभर जंगली सुअर जैसे वन्यप्राणी भी मौजूद मोहरेंगा प्राकृतिक घना जंगल होने के कारण यहां हिरण, चीतल, सांभर, जंगली सुअर, लोमड़ी, खरगोश, नेवला जैसे कई छोटे-बड़े वन्य प्राणी विचरण करते हैं। साथ ही यहां भारी संख्या में फलदार, छायादार तथा औषधीय पेड़-पौधे भी मौजूद हैं।
जंगल के बीच है तालाब और गार्डन
जंगल के बीच में तालाब तथा गार्डन का भी निर्माण किया गया है, जिसमें झरना भी बनाया गया है। वॉच टावर का निर्माण भी किया गया है जिस पर चढ़कर पर्यटक जंगल की खूबसूरती को निहार सकते हैं। पर्यटकों के लिए छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाने कैंटीन भी तैयार की जा रही है।