Logo
सीएम विष्णुदेव साय ने सूरजपुर के कुदरगढ़ धाम पहुँचकर पूजा- अर्चना कर लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखा रवाना किया।

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय शनिवार को सूरजपुर के कुदरगढ़ धाम पहुँचकर पूजा- अर्चना की और प्रदेश में खुशहाली की कामना की। वहीं उन्होंने 185 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखा रवाना किया।

उन्होंने मंच से मां कुदरगढ़ी के जयकारे के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि, मां के आशीर्वाद से आज बस्तर जैसे पिछड़े जगहों का भी विकास हो रहा है और आज बस्तर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, आज धाम में पहुँच कर माता के दर्शन किये है। 23 मार्च को उनका दौरा था लेकिन पहले ही आने का हुआ। 

शक्तिपीठ के लिए बजट में प्रावधान 
सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, धाम की रोपवे एवं अन्य योजनाओं को शक्तिपीठ योजनाओं में जोड़ कर बजट में प्रावधान किए गए हैं। जिससे इस धाम का स्वर्णिम विकास होगा। उन्होंने अवैध अफीम की खेती पर कहा कि सरकार अपराध पर लगाम लगाने के लिए निरंतर कार्यवाही कर रही है और कारवाही आगे भी जारी रहेगी।

7