महिलाओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे : साइकिल चलाने को लेकर हुआ विवाद, देखिए VIDEO…

women fighting
X
मारपीट करती हुई महिलाएं
रायगढ़ जिले में सिटी ग्रीन कॉलोनी में महिलाओं के बीच जमकर लात-घूसे चले। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सिटी ग्रीन कॉलोनी में महिलाओं के बीच जमकर लात-घूसे चले। दरअसल साइकिल चलाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। यह पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रीन सिटी कॉलोनी में महिलाओं के बीच साइकिल चलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, उनके बीच जनकर लात-घूसे चले। इसका वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों ने देर रात एफआईआर दर्ज कराई। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी की कर दी बेदम पिटाई

वहीं 29 जनवरी को रायपुर में पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी के साथ मारपीट हुई थी। बॉटल में पेट्रोल नहीं देने पर पिरदा स्थित HP पेट्रोल पंप पर कार्यरत महिला कर्मचारी की बेदम पिटाई कर दी। मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया। आरोपी युवक की पहचान लल्ला बांधे के रूप में हुई। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। यह पूरा मामाला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story