जब डाक्टरों से पहले हास्पिटल पहुंचे कलेक्टर : 30 में से 28 अनुपस्थित मिले, सभी का एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश 

Collector Avnish Sharan arrived for surprise inspection
X
औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर अवनीश शरण
बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण सरकारी दफ्तरों और संस्थाओं के औचक निरीक्षण रहते हैं। इसी कड़ी में वे आज सरकारी अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे जहां 30 में से 28 डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण सरकारी दफ्तरों और संस्थाओं के औचक निरीक्षण रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने जिला अस्पताल का दौरा किया। जहां उन्हें 30 में से 28 डॉक्टर गायब मिले, जिसके बाद कलेक्टर ने अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के लिए निर्देश जारी किया।

उल्लेखनीय है कि, कलेक्टर अवनीश शरण जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण करने सुबह 9 बजे जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे। सरकारी नियमावली की मानें तो सुबह की पाली में जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक डॉक्टरों के अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज करने शासन के निर्देश है। कलेक्टर करीब सवा 9 बजे जब जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्हें 30 में से 28 डॉक्टर गायब मिले। केवल दो डॉक्टर ही सही समय पर अस्पताल पहुंचे थे। सात डॉक्टरों की नाईट ड्यूटी होने के कारण उन्हें एक घंटे बाद अस्पताल पहुंचना था।

अस्पताल में मरीज लेकिन डॉक्टर गायब

इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों के गैरहाजिरी देख कलेक्टर शरण सख्त नाराजगी जाहिर की। जबकि बड़ी संख्या में गरीब मरीज अस्पताल पहुंच गये थे और इलाज कराने डॉक्टरों का इंतजार करते परेशान हो रहे थे। कलेक्टर ने अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कलेक्टर के निर्देश पर अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन अवैतनिक करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

सिविल सर्जन ने समय पर आने की दी थी हिदायत

बताया जा रहा है कि, सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने भी कई बार इन डॉक्टरों को समय पर उपस्थित होने की चेतावनी एवं ढर्रे में सुधार लाने की हिदायत दी थी। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डॉक्टरों में विशेषज्ञ एवं सामान्य दोनों किस्म के डॉक्टर शामिल थे। शासकीय के अलावा एनएचएम के अंतर्गत भर्ती डॉक्टर भी अनुपस्थित पाये गये।

ये डॉक्टर थे अनुपस्थित

अनुपस्थित डॉक्टरों में डॉ. पीके मित्रा, डॉ. एस.के.दास, डॉ. नमिता श्रीवास्तव, डॉ.मुग्धा लाडिकर, डॉ.आकांक्षा सिंह, डॉ.जिज्ञासा खन्ना, डॉ. बुधेश्वर सिंह, डॉ. जान्हवी चन्द्रा, डॉ. यश अग्रवाल, डॉ. मंजू करण, डॉ. कमला पटनायक, डॉ. एनएस चंदेल, डॉ. एशांक बंजारे, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. महेन्द्र जायसवाल, डॉ. धर्मेन्द्र रमैया, डॉ, कासिम हसन खान, डॉ. एनके साव, डॉ.रविन्द्र बागड़े, डॉ. वंदना चौधरी, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. व्हीके मिश्रा, डॉ. रमा घोष, डॉ. दीप्ति जायसवाल, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. सीपी करण, डॉ निधि कोराम तथा डॉ. रूद्राक्ष केशरवानी शामिल हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story