प्रेम सोमवंशी- कोटा। बिलासपुर जिले केे रतनपुर स्थित दुल्हरा तालाब में एक चौकीदार की डूबने से मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान परदेसी बियार पिता नन्नी राम बियार निवासी ग्राम पोलमी, थाना पाली, जिला कोरबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, मृतक दुल्हरा तालाब में चौकीदारी करता था और साथ ही मछली पकड़ने का काम भी करता था आज सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस कर रही जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। प्राथमिक तौर पर मामला डूबने का बताया जा रहा है कि, हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।