A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर सुबह 7 बजे से आज मतदान हो रहा है। मतदाता अपना मत देने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में राजनांदगांव लोकसभा सीट, जिसे हॉट सीट भी माना जाता है। यहां पर सुबह से ही मतदान केन्द्रों में अच्छी खासी मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाने लोग मतदान केन्द्रों में पहुंच रहे हैं और मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

बता दें, राजनांदगांव लोकसभा सीट प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस से प्रत्याशी हैं तो वहीं भाजपा ने सांसद संतोष पांडे को प्रत्याशी बनाया है। लोकतंत्र के महापर्व में द्वितीय चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के तहत आज राजनांदगांव लोकसभा सीट में मतदान हो रहा है। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही लोगों की लाइन मतदान केंद्रों में लगी हुई है और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाने के लिए लोग यहां पहुंच रहे हैं। 

पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या 

दूसरे चरण के तहत राजनादगांव लोकसभा में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, राजनादगांव लोकसभा के 8 विधानसभा में कुल 2 हजार 329 और 1 सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है। राजनादगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6 अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1869229 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 929679 और महिला मतदाताओं की संख्या 938334 है और अन्य संख्या 1208 है। इसी सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं राजनांदगांव लोकसभा सीट में 339 मतदान केंद्र संवेदनशील मतदान केंद्र है।