A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में बर्खास्त बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों के हित में सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने हरिभूमि डाट काम को बताया कि, सरकार ने बर्खास्त 2621 बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों के हित में बड़ा फैसला लिया है। उनका सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के पद पर समायोजन किया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार 18 अप्रैल को नया रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की थी। यह मुलाकात पिछले 126 दिनों से सेवा, सुरक्षा एवं समायोजन की मांग को लेकर चल रहे धरना- प्रदर्शन के संबंध में हुई थी। सीएम साय से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया था। 

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, प्राइमरी स्तर के बच्चों को पढ़ाने के लिए D.Ed अनिवार्य है। इसके चलते B.Ed डिग्रीधारियों को अयोग्य करार देते हुए बर्खास्त कर दिया गया था, हालांकि इससे पहले राज्य सरकार ने इन शिक्षकों की सशर्त नियुक्ति दी थी, जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि, उनकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर रहेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सहानुभूतिपूर्वक सुना
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समायोजन की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन का सम्मान करते हुए समस्त बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने आंदोलन को सशर्त स्थगित करने का निर्णय लिया है। सहायक शिक्षकों ने कहा कि हम समस्त प्रशिक्षित सहायक शिक्षकगण, मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनके मंत्रिमंडल से पुनः निवेदन करते हैं कि हमारी सेवा, सुरक्षा और समायोजन से संबंधित कार्यवाही को शीघ्र प्रारंभ किया जाए ताकि हम शिक्षा के क्षेत्र में पुनः समर्पित भाव से अपनी भूमिका निभा सकें।

बर्खास्त शिक्षकों में जगी पुनर्नियुक्ति की उम्मीद
बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने कहा है कि, हमने लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्वास रखते हुए पिछले चार महीनों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचाया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि, छत्तीसगढ़ की जनकल्याणकारी सरकार इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेकर हजारों प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों और उनके परिवारों को राहत प्रदान करेगी। बैठक में यह बात सामने आई कि सहायक शिक्षक (विज्ञान) के हजारों पद रिक्त हैं और इन्हीं पदों पर बर्खास्त शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति की जाने की संभावना है।