पेड़ से टकराया वाहन : ड्यूटी पर बलरामपुर जा रहे कृषि विभाग के उप संचालक की मौत, एक गंभीर 

Balrampur News ,  road accident , Deputy Director Agriculture Department died, Chhattisgarh News In
X
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले  में तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रण होकर  पेड़ से टकरा गई।  इस हादसे में  कृषि विभाग के उप संचालक की मौत हो गई।

प्रतापपुर। सोमवार को ड्यूटी पर जा रहे बलरामपुर जिले के कृषि विभाग के उप संचालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वाहन चालक लेखापाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उप संचालक की बोलेरो गाड़ी के पेड़ से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल अधिकारी-कर्मचारी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उप संचालक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद विभागीय अधिकारी कर्मचारियों में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि, बलरामपुर जिले के कृषि विभाग में पदस्थ उप संचालक शिव कुमार प्रसाद सोमवार को विभाग में पदस्थ लेखापाल पन्नालाल यादव के साथ ड्यूटी पर बोलेरो वाहन से बलरामपुर जा रहे थे। वाहन को लेखापाल चला रहे थे। इस दौरान अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर गणेशपुर जंगल में उप संचालक की तेज रफ्तार बोलेरो से चालक ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि वाहन सवार उप संचालक और लेखापाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 2 की मौत, 7 घायल

वहीं 20 जनवरी को बालोद जिले में अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई । हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज को पास के अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें राजनांदगांव रिफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें...बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी : एक की मौत, 4 घायल, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार रामायण मंडली वाले थे। वे सभी मनकी के रहने वाले थे और रायपुर से वापस अपने गांव मनकी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पिनकापार चौकी के ग्राम गिधवा चौक के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार 2 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। आस-पास की कार डीलरशिप

मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल

बताया जा रहा है कि, मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पास ही के एक अस्पताल में भिजवाया। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें राजनांदगांव रिफर किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story