Logo
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में लोरमी नगर पालिका में प्रथम चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। जीत के बाद से ही कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

राहुल यादव- लोरमी। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका में प्रथम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सुजीत वर्मा ने अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया है। चुनाव के दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव लगातार प्रचार- प्रसार करते नजर आए थे।

भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा 2 हजार 456 मतों से जीते हैं तो वहीं कांग्रेस के अनिल दास चुनाव हार का सामना करना पड़ा हैं। वही मुंगेली नगर पालिका सीट से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेश पाठक को हर का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के युवा प्रत्याशी पुरोहित शुक्ला ने 15 सौ मतों से जीत हासिल किया है।

डिप्टी सीएम साव ने किया था प्रचार 

डिप्टी सीएम अरुण साव के विधायक बनने के बाद लोरमी नगर पंचायत को  नगर पालिका का दर्जा मिला है जहां कल पहले 15 वार्ड में नगर पंचायत में चुनाव होता था लेकिन इस बार नगर पालिका क्षेत्र में कुल 18 वार्डों में चुनाव हुआ है जहां पर 11 पार्षद भाजपा के 11 एक निर्दलीय सहित 6 कांग्रेस प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। जिनमे 2 भाजपा के पार्षद प्रत्याशी मतदान के पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं। वही प्रत्याशी के जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है और जमकर इस जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

bjp worker
जीत का जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता

लोरमी में तेजी से होगा विकास - नवनिर्वाचित अध्यक्ष 

चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद लोरमी नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने जनता का धन्यवाद करते हुए आकांक्षाओं के अनुरूप काम करने की बात कही है। तो वहीं प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री और डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी प्रदेश की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि, लोरमी नगर पालिका में नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। संकल्प पत्र के अनुसार लोरमी क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। इसके साथ ही प्रदेश में 700 करोड़ से अधिक की राशि के विकास कार्य हुए हैं। जिसको लेकर जनता ने आशीर्वाद स्वरुप प्रदेश के 10 नगर निगम में कमल फूल खिलाया है वही अब ट्रिपल इंजन की सरकार के सांथ तेजी से विकास करेगी।

5379487