निकाय चुनाव के नतीजे : दंतेवाड़ा जिले के सभी 5 निकायों पर भाजपा का कब्ज़ा, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ 

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने दंतेवाड़ा जिले के पांचों निकायों में जीत का परचम लहराया है। नतीजे आने के बाद से ही कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है। 

Updated On 2025-02-15 12:23:00 IST
दंतेवाड़ा जिले के सभी 5 निकायों पर भाजपा ने लहराया जीत का परचम

पंकज भदौरिया- दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। दंतेवाड़ा जिले के पांचों निकायों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। दंतेवाड़ा नगरपालिका में भाजपा की पायल गुप्ता की जीत हुईं है। वहीं बचेली नगरपालिका में राजू जयसवाल ने जीत हासिल की है। किरंदुल नगरपालिका में रूबी शैलेन्द्र सिंह, बारसूर में में सुभद्रा नेगी और  गीदम में रजनीश सुराना ने जीत का परचम लहराया है। 

वहीं बालोद नगर पालिका में 6 नगर पंचायतों में से 5 में भाजापा अध्यक्ष प्रत्याशी और एक मे निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। बालोद नगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष  प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी की बड़ी जीत हुई है। वहीं दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण साहू ने जीत हासिल की है। 

5 में भाजपा एक में निर्दलीय की जीत 

गुरुर नगर पंचायत से भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी प्रदीप साहू ने जीत का परचम लहराया है। वहीं गुंडरदेही से भाजपा के ही प्रमोद जैन ने अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया है। जबकि डौंडीलोहारा से भाजपा प्रत्याशी लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने जीत दर्ज की है। चिखलाकसा से  कुंती देवांगन, डौंडी से मोहतींन चोरका ने जीत हासिल की है। वहीं अर्जुन्दा से निर्दलीय प्रणेश जैन ने जीत का परचम लहराया है।

Similar News

माँ की डांट से नाराज़ नाबालिग ने की आत्महत्या: मोबाइल से पैसे के लेन-देन पर माँ ने जताई थी नाराज़गी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर के ISBT में देर रात भीषण आग: पार्किंग में खड़ी 5 से ज्यादा बसें जलकर खाक, शरारत की आशंका

एकलव्य विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों ने दी दबिश: अपर कलेक्टर को बच्चों ने बताया अपना दर्द, कार्रवाई की मांग

लामनी बर्ड पार्क में पहुंच रहे नए मेहमान: बुद्धिमान ब्लू गोल्ड मकाऊ और नकल करने में माहिर अफ्रीकन ग्रे पैरट्स

धर्मांतरण से परेशान ग्रामीण पहुंचे थाने: बोले- पुलिस प्रशासन ध्यान दे, वरना हम लोग बरतेंगे सख्ती