A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 11 दिसंबर से प्रदेशभर के नगरीय निकाय कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। 3 माह के वेतन भुगतान, एरियर्स भुगतान समेत कुल 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोला है। सभी प्रदर्शनकारी आज नियमित, प्लेसमेंट कर्मचारियों के साथ मिलकर विधानसभा का घेराव करेंगे। 

इससे पहले भी कर चुके हैं हड़ताल 

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले 12 नवंबर से 14 नवंबर तक कर्मचारियों ने बिलासपुर  में हड़ताल किया था। लेकिन शासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि, 6 सूत्रीय मांगों पर शासन कोई सार्थक पहल नहीं कर रहा है। अब तक सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। नगरीय निकाय के कर्मचारी आगामी चुनाव में परिवार सहित मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। कर्मचारियों ने इससे संबंधित प्रपत्र भरवाकर जिला कलेक्टर बिलासपुर और विभागीय मंत्री नगरीय प्रशासन को पत्र भेजा है। 

ये हैं कर्मचारियों की मांगे 

1.लंबित वेतन भुगतान सहित 1 तारीख को ट्रेजरी के जरिए वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। 
2. नगरीय निकायों के प्लेसमेंट ठेका पद्धति को खत्म किया जाए। 
3. ओल्ड पेंशन योजना जल्द लागू किया जाए। 
4. मृत कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
5. 12 वर्ष की सेवा पूरा करने वाले कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति का लाभ दिया जाए। 
6. छठवें और सातवें वेतनमान की एरियर राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए।