A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज करने के लिए यूनिसेफ को आमंत्रित किया है। इसके तहत यूनिसेफ मुख्य रूप से नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।

स्वास्थ्य मंत्री और मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल जुलाई 2024 से जुलाई 2026 तक की इस दो वर्षीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उनके मार्गदर्शन में इस परियोजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। 

यूनिसेफ स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग देगा

यूनिसेफ मूल रूप से नवनिर्मित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में न केवल स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग देगा बल्कि स्वास्थ्य और पोषण को प्रभावित करने वाले अन्य घटकों जैसे शिक्षा, स्वच्छता, बाल संरक्षण और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी काम करेगा, जिसमें जिला स्तर पर सभी विभाग वित्तीय और प्रशासनिक सहयोग करेंगे।

ये रहे मौजूद

इस परियोजना के माध्यम से सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य और पोषण कार्यों को गति मिलेगी। बैठक में यूनिसेफ की ओर से प्रभारी राज्य प्रमुख विलियम हैनलोन,  स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ गजेंद्र सिंह और पोषण विशेषज्ञ डॉ अपर्णा देशपांडे मौजूद रहे।